{"_id":"6749b3a0831ca743030fb7c5","slug":"maihar-now-the-negligence-of-the-electricity-company-took-the-life-of-the-elephant-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar: एमपी में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, अब बिजली कंपनी की लापरवाही ने ले ली गजराज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: एमपी में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, अब बिजली कंपनी की लापरवाही ने ले ली गजराज की जान
Fri, 29 Nov 2024 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 05:59 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक साथ दस हाथियों की मौत के बाद देशभर में बहस छिड़ गई थी। अब मैहर में एक और हाथी की जान चली गई। इस बार बिजली कंपनी की लापरवाही ने हाथी की जान ले ली।
विज्ञापन
मैहर में हाथी की मौत
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मैहर जिले में शुक्रवार को एक नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। खेतों के बीच से गुजर रहा हाथी जैसे ही बिजली के तारों के संपर्क में आया उसे करंट लगा और विशालकाय जानवर जमीन पर आ गिरा। सूचना मिलते ही मैहर कलेक्टर, एसडीएम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग और मुकुंदपुर टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाथी के शव को कब्जे में लिया गया। अब हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। वहीं आसपास के ग्रामीणों की भीड़ भी हाथी को देखने के लिए मौके पर जुट गई है।
मैहर जिले के रामनगर थाना अंतर्गत शहडोल जिले के सीमाई गांव मझटोलवा कुआं में खेत के ऊपर से गई 11 केवी विद्युत लाइन ने एक हाथी की जान ले ली। हाथी अर्ध वयस्क था। उसका शव संतोष द्विवेदी नामक ग्रामीण के खेत में तार के नीचे पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि रामनगर ब्लॉक का मझटोलवा गांव शहडोल जिले के रमपुरवा, सुखाड़, कुमिया गांवों से जुड़ा हुआ है। शहडोल जिले में हाथियों का मूवमेंट है। गुरुवार रात क्षेत्र के लोगों ने पटाखे चला कर हाथियों को खदेड़ा था, जिसके कारण वे रामनगर के मझटोलवा कुआं गांव की तरफ आ गए थे। अन्य हाथी निकल गए लेकिन एक हाथी उनसे अलग हो गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
रेंजर के मुताबिक हाथी का पोस्टमार्टम करा कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाथी की मौत के मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है, घटना की जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रात के समय हाथी ने खेत मे पड़ा पैरा खाने के प्रयास में सूंड उठाई होगी जो काफी नीचे लटक रही 11 केवी तार में टकराने से मौत हुई है।