फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: The moving bike instantly turned into a ball of fire, businessman saved his life with his wisdom

Maihar News : देखते ही देखते आग का गोला बनी चलती बाइक, बर्तन व्यापारी ने सूझबूझ से बचाई जान, हादसा टला

Tue, 21 Jan 2025 08:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 08:35 PM IST
सार

बाइक पर बर्तनों के कर्टन रखकर लालपुर की तरफ जा रहे एक बर्तन व्यापारी की बाइक में अचानक आग लग गई। घटना का पता चलते ही व्यापारी ने बाइक को साइड में खड़ा करके खुद को बचाया।

विज्ञापन
Maihar News: The moving bike instantly turned into a ball of fire, businessman saved his life with his wisdom
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अमरपाटन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती मोटर साइकिल में देखते ही देखते आग लग गई। अचानक लगी इस आग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमरपाटन थाना क्षेत्र के न्यायालय परिसर के पास देर रात बर्तन व्यापारी अपनी बाइक पर कर्टन लोड करके लालपुर की ओर आ रहा था तभी न्यायालय के पास बाइक में अचानक से आग की लपटें निकलने लगीं। समय रहते चालक ने बाइक को खड़ा करके खुद को सुरक्षित किया और आसपास मौजूद घरों से पानी लेकर बाइक में लगी आग को बुझाया। बाइक चालक ने बताया कि घटना में बाइक पूरी तरह से जल गई है लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed