फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News phone exploded as soon as it was charged two children lost their fingers

Maihar News: चार्ज लगाते ही ब्लास्ट हुआ फोन, दो बच्चों की उड़ी उंगलियां

Tue, 30 Apr 2024 10:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 10:19 PM IST
सार

मैहर जिले में फोन फटने से दो मासूमों बुरी तरह घायल हुए हैं। दोनों मासूम फोन की मोबाइल की बैटरी निकालकर उसे क्लिप चार्जर में चार्ज कर रहे थे।

विज्ञापन
Maihar News phone exploded as soon as it was charged two children lost their fingers
घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले से मोबाइल की बैटरी फटने का मामला सामने आया है। मोबाइल की बैटरी निकालकर चार्ज पर लगाते समय यह हादसा हुआ है। दोनों मासूमों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल की बैटरी निकाल कर क्लिप चार्जर में चार्ज लगाते समय अचानक बैटरी ब्लास्ट हो गई। घटना में दो मासूम जख्मी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


बच्चों के नाम शुभम साहू पिता रामनरेश साहू (10) निवासी वार्ड एक खैरा एवं कृष्णा साहू पिता उमेश साहू (11) निवासी वार्ड एक खैरा मैहर बताए जा रहे हैं। शुभम के दोनों हाथ की उंगली और चेहरे पर चोट आई है। जबकि कृष्णा का एक हाथ का अंगूठा उखड़ गया है। बताया जाता है कि दोनों बच्चे दोस्त कृष्णा के घर मे थे। कृष्णा का पिता उमेश काम पर चला गया था। जबकि उसकी मां भी खेत गई थी। घर पर चाची बबिता और बड़ी बहन आंचल थीं और अपने काम मे लगी थीं।
विज्ञापन


दोनों बच्चे मोबाइल से खेल रहे थे। उनके हाथ मे मोबाइल था। कृष्णा, मोबाइल को चार्जर में लगाने गया तो शुभम भी उसके साथ गया। कृष्णा ने जैसे ही मोबाइल को बिजली के बोर्ड में लगे चार्जर से अटैच किया,वैसे ही धमाके के साथ मोबाइल फट गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर चाची और बहन दौड़ कर वहां पहुंची और उनकी हालत देखकर कृष्णा के दादा शोभनाथ को बुला लाई। दोनों बच्चों को मैहर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सतना रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed