{"_id":"677e8b57969b59ab0b093f02","slug":"maihar-news-nilgai-calf-stuck-in-swamp-of-pond-youth-took-it-out-getting-appreciation-from-all-sides-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: तालाब के दलदल में फंसा नीलगाय का बच्चा, युवाओं ने निकाला बाहर, हर तरफ हो रही सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: तालाब के दलदल में फंसा नीलगाय का बच्चा, युवाओं ने निकाला बाहर, हर तरफ हो रही सराहना
Wed, 08 Jan 2025 07:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:57 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर में तालाब के दलदल में नीलगाय का बच्चा फंस गया था। युवाओं ने बाहर निकाला, जिनकी हर तरफ सराहना हो रही है।
विज्ञापन
तालाब से नीलगाय को निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैहर जिले में ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर के धोबिया तालाब के किनारे एक नीलगाय का बच्चा दलदल में फंस गया। मंगलवार देर रात से यह प्राणी दलदल में फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दरकार लगाई, मगर सुबह तक जब कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे तो स्थानीय युवाओं ने आगे आकर मोर्चा संभाला और पानी में घुसकर सकुशल नीलगाय के बच्चे को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की माने तो मुकुंदपुर जंगल इलाका है। ऐसे कई जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में देखे जाते हैं। मगर इन सबके बीच वन विभाग की लापरवाही आए दिन देखी जाती है, आज नीलगाय के फंसे होने की सूचना दी गई, मगर जिम्मेदार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। पशु प्रेमी युवाओं से जब देखा नहीं गया तो खुद ही पानी में उतर कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
युवाओं की हो रही सराहना
जीव सेवा की मिसाल पेश करने वाले समाजसेवी पुनीत दुबे, निखिल सेन सहित अन्य साथियों को हर तरफ सराहना हो रही है। क्योंकि इस भीषण ठंड में जहां लोग पानी को देखकर कतरा रहे थे। ऐसे में मुकुंदपुर के इन युवाओं ने कड़ाके के ठंड में भी पानी में घुस कर जीव की जान बचाई है, अब इसकी हर ओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल नीलगाय के बच्चे को शिकारियों ने बनाया निशाना
मैहर में जंगली जानवर के साथ शिकार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जंगली जानवर शिकारी के शिकार हो रहे हैं। बुधवार को पांच आरोपियों ने नीलगाय के बच्चे को अपना निशाना बनाया है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। फिलहाल, वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य फरार दो आरोपियों की तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला बंशीपुर बीट के ग्राम नरौरा का है। जहां नीलगाय के बच्चे के मांस के साथ शिकारी अरुण साकेत पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 24 वर्ष, शारदा साकेत पिता भरोसा साकेत उम्र 40 वर्ष, अमरजीत कोल पिता इंदल कोल उम्र 21 वर्ष को पकड़ा है। वहीं, मौके से दो फरार हो गए।
एक दिन में दो शिकार
मैहर में लगातार जंगली जानवर का शिकार होने पर वन विभाग की टीम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को मैहर का ये दूसरा मामला है। इससे पहले सुबह जंगली सांभर के शिकार का मामला सामने आया है। जिले के भदनपुर में वन विभाग की टीम ने कच्चे मांस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंशीलाल साकेत अपने दो साथियों के साथ जंगली सांभर का शिकार कर घर में पका रहा है। मौके पर वन विभाग टीम ने पहुंचकर कच्चे मांस के साथ आरोपी को पकड़ा और अन्य साथियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अधिकारी का कहना है
मैहर रेंज के रेंजर सतीश मिश्रा ने बताया कि नीलगाय का शावक हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से चोटिल हो गया था, जिसके बाद आरोपियों द्वारा उसको उठाकर ले जाया गया और घर में पकाने के लिए काट रहे थे। तभी सूचना पर टीम ने मांस काटते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
