फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar FIR registered against many people including Byahari Nagar Palika Adhyaksh sand transportation dispute

Maihar News: रेत परिवहन विवाद में ब्यौहारी नगर पालिकाध्यक्ष सहित कई लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Tue, 10 Dec 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 03:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मैहर में रेत परिवहन को लेकर ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Maihar FIR registered against many people including Byahari Nagar Palika Adhyaksh sand transportation dispute
रामनगर थाना, मैहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाने में रेत परिवहन विवाद को लेकर ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व में दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शनिवार शाम मैहर और शहडोल सीमा व ब्यौहारी लोडिंग कंपनी तथा सहकार ग्लोबल कंपनी के बीच रेत परिवहन को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में अध्यक्ष राजन गुप्ता पर गोली चलाने और मारपीट करने का आरोप लगा था। उसके बाद महाकाल ग्लोबल कंपनी की शिकायत पर रामनगर थाने में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद मारपीट का वीडियो सामने आया।
विज्ञापन


वीडियो में ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता और ठेकेदार शिवेंद्र सिंह आपने गुर्गों के साथ ग्लोबल कंपनी में घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी साक्ष्य के आधार पर रामनगर थाना पुलिस ने महाकाल ठेका कंपनी के गुर्गों सहित ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता और अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, मैहर और शहडोल जिले की सीमा पर रेत से जुड़ा विवाद आए दिन सामने आता है। मैहर में रेत का ठेका न होने के बावजूद धड़ल्ले से कुबरी खदान से रेत निकाल कर परिवहन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed