{"_id":"675817350a9018d62306a8ab","slug":"maihar-fir-registered-against-many-people-including-byahari-nagar-palika-adhyaksh-sand-transportation-dispute-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: रेत परिवहन विवाद में ब्यौहारी नगर पालिकाध्यक्ष सहित कई लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: रेत परिवहन विवाद में ब्यौहारी नगर पालिकाध्यक्ष सहित कई लोगों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला
Tue, 10 Dec 2024 03:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 10 Dec 2024 03:56 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मैहर में रेत परिवहन को लेकर ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
रामनगर थाना, मैहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाने में रेत परिवहन विवाद को लेकर ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। पूर्व में दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार शाम मैहर और शहडोल सीमा व ब्यौहारी लोडिंग कंपनी तथा सहकार ग्लोबल कंपनी के बीच रेत परिवहन को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में अध्यक्ष राजन गुप्ता पर गोली चलाने और मारपीट करने का आरोप लगा था। उसके बाद महाकाल ग्लोबल कंपनी की शिकायत पर रामनगर थाने में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद मारपीट का वीडियो सामने आया।
विज्ञापन
वीडियो में ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता और ठेकेदार शिवेंद्र सिंह आपने गुर्गों के साथ ग्लोबल कंपनी में घुसकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी साक्ष्य के आधार पर रामनगर थाना पुलिस ने महाकाल ठेका कंपनी के गुर्गों सहित ब्यौहारी नगर पालिका अध्यक्ष राजन गुप्ता और अन्य कई लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, मैहर और शहडोल जिले की सीमा पर रेत से जुड़ा विवाद आए दिन सामने आता है। मैहर में रेत का ठेका न होने के बावजूद धड़ल्ले से कुबरी खदान से रेत निकाल कर परिवहन किया जाता है।
विज्ञापन
