फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar Crime News: watchman committed suicide wife accused the owner of implicating him in false case

MP News: महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला

Sat, 31 Aug 2024 02:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 31 Aug 2024 02:11 PM IST
सार

मृतक की पत्नी ने कहा कि मनोज की मौत का जिम्मेदार उसका मालिक संतोष पटेल है। जिसने उसका पैसा हड़प लिया और चोरी के झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी की। उसने कहा कि मनोज विवाद से परेशान हो गया था। थाने से लौटने के बाद उससे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Maihar Crime News: watchman committed suicide wife accused the owner of implicating him in false case
थाने से लौटकर आए युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मनोज कोल संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। संतोष उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है, इसका विरोध करने पर संतोष ने मनोज को चोरी के झूठे केस में फंसा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, थाने से छूटने के बाद मनोज ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

 
मृतक की पत्नी के मुताबिक, मनोज कोल मैहर में संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। रक्षाबंधन के मौके पर संतोष पटेल ने मनोज की पत्नी को पैसे का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला तैयार नहीं हुई और उसने पूरी बात अपने पति को बता दी। इसके बाद मनोज ने नौकरी छोड़ने की बात कह दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मनोज पहले तो मौखिक रूप से आरोप मढ़ता रहा। इसके बाद जब मनोज ने काम पर जाना छोड़ दिया तो संतोष ने उसके घर गुंडे भेजकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब वह नहीं तैयार हुआ तो थाने में लोहा चोरी करने की शिकायत कर दी।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में युवक को जब अस्पताल ले जाया गया, तब यह खबर सामने आई कि थाने में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, थाना प्रभारी ने इस मामले का खंडन किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया था। घर जाने के बाद क्या हुआ इस पर कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने कहा कि मनोज की मौत का जिम्मेदार उसका मालिक संतोष पटेल है। जिसने उसका पैसा हड़प लिया और चोरी के झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी की। उसने कहा कि मनोज विवाद से परेशान हो गया था। थाने से लौटने के बाद उससे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed