फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahashivratri: Ratlam's Virupaksha Mahadev Temple, famous as the Labyrinth Shiva Temple, is made of 64 pillars

Mahashivratri: भूलभुलैया वाले शिव मंदिर नाम से प्रसिद्ध है रतलाम का विरुपाक्ष महादेव मंदिर, 64 खंबों से बना है

Sat, 18 Feb 2023 03:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Feb 2023 03:26 PM IST
सार

रतलाम के विरुपाक्ष महादेव मंदिर को भूलभुलैया वाले शिव मंदिर के तौर पर भी जाना जाता है। यह मंदिर 64 खंबों पर बना है। 
 

विज्ञापन
Mahashivratri: Ratlam's Virupaksha Mahadev Temple, famous as the Labyrinth Shiva Temple, is made of 64 pillars
रतलाम का विरुपाक्ष शिव मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर रतलाम के प्राचीन विरुपाक्ष महादेव मंदिर में भी शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। पूरे देश में विरुपाक्ष महादेव के सिर्फ दो ही मंदिर हैं। एक चेन्नई में और दूसरा मध्यप्रदेश के रतलाम के बिलपांक में। 

विज्ञापन


इस मंदिर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आज बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंचे थे। इस मंदिर को भूलभुलैया वाला शिव मंदिर भी कहा जाता है। इस मंदिर के खंबों की गणना एक बार में कभी भी सही नहीं होती है। यह मध्य प्राचीनकाल का मंदिर है, जिसमें 64 खंबे बने हुए हैं। इस बार मंदिर में 80वां महारुद्र यज्ञ जारी है। उसके संपन्न होने के बाद खीर बांटी जाती है। इसे लेने पर सूनी गोद वाली महिलाओं की गोद भर जाती है। इस वजह से मंदिर में चल रहे रूद्र महायज्ञ का विशेष महत्व है। इसी कारण से यहां भक्तों का तांता लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed