फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharishi school chairman arrested on rape charges

महर्षि यूनिवर्सिटी के चांसलर रेप केस में गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2013 12:33 PM IST
अमर उजाला, भोपाल
अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 30 Dec 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
Maharishi school chairman arrested on rape charges

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी के भतीजे गिरीश वर्मा को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्मा की गिरफ्तारी भोपाल स्थित उनके आवास से रविवार देर रात हुई है।

विज्ञापन


गिरीश वर्मा के खिलाफ महर्षि विद्या मंदिर की तत्कालीन शिक्षिका से दुष्कर्म तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वर्मा ने वर्ष 1998 से 2013 के बीच कई बार उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


उन्होंने वर्मा द्वारा जान की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया था। यह शिकायत उन्होंने महिला थाने में इसी साल मार्च महीने में की थी। वर्मा ने शुक्रवार को महिला थाने में पहुंचकर अपने बयान भी दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप था कि वर्मा उसे कई बार अपने साथ यात्राओं पर ले गए और उसका यौन शोषण किया, जबकि वर्मा इन आरोपों को नकारते रहे हैं।

पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद उसकी जांच की और रविवार देर रात भोजपुर रोड स्थित वर्मा के आवास पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय नगर पुलिस अधीक्षक सलीम खां और पुलिस बल को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

उलेलेखनीय है कि गिरीश वर्मा के खिलाफ यूपी के इलाहाबाद जिले के नैनी थाने में भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed