फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maharashtra aurangabad train accident latest news in hindi slain brothers Father tells emotional story

औरंगाबाद ट्रेन हादसा: मारे गए भाइयों ने पिता से फोन पर कहा था- जल्द ही पहुंचेंगे गांव

Sat, 09 May 2020 03:52 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहदोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहदोल Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra aurangabad train accident latest news in hindi slain brothers Father tells emotional story
Aurangabad Train Accident - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने के बाद 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। ट्रेन हादसे में मारे गए दो भाइयों ब्रजेश और शिवदयाल ने दुर्घटना से एक दिन पहले ही अपने पिता से फोन पर कहा था कि वे एक विशेष ट्रेन से जल्द ही अपने गांव पहुंचेंगे।

विज्ञापन


शहडोल जिले के गांव एंटोली में रहने वाले ब्रजेश और शिवदयाल के पिता गजराज ने बातचीत में कहा कि हादसे से एक दिन पहले बेटों ने फोन पर बताया था कि महाराष्ट्र से ट्रेन चलने वाली है, जिसमें बैठकर वे शहदोल आएंगे। बेटों ने यह भी बताया था कि वे ट्रेन पकड़ने के लिए पैदल निकल चुके हैं और शुक्रवार को ट्रेन में बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


मृतकों के पिता बोले- मेरे बुढ़ापे का सहारा छिन गया
अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए गजराज ने कहा कि बेटे तो नहीं आए, लेकिन उनकी मौत की खबर आ गई। इस हादसे में जिले के बनचाचर गांव के दो सगे भाइयों निर्वेश सिंह (20) और रविन्द्र सिंह (18) की भी मौत हो गई। उनके पिता रामनिरंजन सिंह ने कहा कि मेरे बुढ़ापे का सहारा छिन गया और मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि अब आगे मेरी जिंदगी कैसे कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में शहदोल जिले के 11 लोगों की मौत हुई है। हादसे का शिकार हुए ये सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। हादसे के बाद ब्यौहारी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक शरद कोल, जिला पंचायत सदस्य तेजप्रताप सिंह उइके, कलेक्टर डॉ सत्येंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र शुक्ला बनचाचर गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

अंतिम संस्कार के लिए दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपये
शहदोल जिले के एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है। अंतिम संस्कार के लिए प्रत्येक मृतक के परिवार को दस-दस हजार रुपए दिए जाएंगे।

शहदोल के रेलवे स्टेशन प्रबंधक केपी गुप्ता ने बताया कि औरंगाबाद ट्रेन हादसे के मृतकों के शवों को लेकर आ रही ट्रेन शनिवार सुबह लगभग आठ बजे इटारसी पहुंची थी। इस ट्रेन के एक बजे के आसपास शहदोल पहुंच जाएगी। मृतकों में 11 मध्यप्रदेश के शहदोल जिले तथा पांच उमरिया जिले के मूल निवासी हैं।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल की पटरियों पर सो रहे 16 प्रवासी मजदूरों की शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। भुसावल की ओर पैदल जा रहे ये मजदूर मध्यप्रदेश लौट रहे थे। वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। ये सभी महाराष्ट्र के जालना की एक स्टील फैक्टरी में काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed