फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal temple will open from June 28 for common devotees

मध्यप्रदेश : आम श्रद्धालुओं के लिए 28 जून से फिर खुलेगा महाकाल मंदिर, 80 दिन बाद लोग करेंगे पूजा-पाठ

Sun, 27 Jun 2021 03:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 03:31 PM IST
सार

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद इसी साल अप्रैल में मंदिर को बंद कर दिया गया था। उसके बाद आम लोगों का पूजा पाठ बंद था, कोरोना के मामले कम होने के बाद समिति ने मंदिर खोलने का फैसला लिया है। हालांकि, कोरोना नियमों का पालन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Mahakal temple will open from June 28 for common devotees
बाबा महाकाल का श्रृंगार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद सोमवार से दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति ने रविवार को यह जानकारी दी । प्रबंध समिति ने बताया कि इस मंदिर को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस साल नौ अप्रैल से आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया था। पिछले साल शुरू हुए इस महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था। उज्जैन महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने पीटीआई को बताया कि महाकाल मंदिर 28 जून की सुबह छह बजे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा। हालांकि, मंदिर के गर्भगृह एवं नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा अनिवार्य 
आर के तिवारी ने बताया, ‘‘मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके होंगे या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई हो।  प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को इसका सर्टिफिकेट दिखाना होगा।’’ उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह छह बजे से शाम आठ बजे के तक 3,500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाये गए हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। मंदिर में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उज्जैन जिला हुआ कोरोना मुक्त
उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी एवं मास्क पहनने.जैसे कोविड-19 के लिए बनाये गए सभी दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा। तिवारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरू होने से पहले प्रतिदिन करीब 20,000 लोग इस मंदिर के दर्शन करने आया करते थे। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उज्जैन जिले में शनिवार को कोरोना वायरस का एक भी नया संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया और न ही किसी की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed