फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh Will collaborate in the reconstruction of Uttarakhand

उत्तराखंड के पुनर्निर्माण में सहयोग देगा मध्यप्रदेश

Mon, 01 Jul 2013 02:48 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh Will collaborate in the reconstruction of Uttarakhand

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को देहरादून में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से भेंट कर वहां के पुनर्निर्माण में सहयोग प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की जिसे श्री बहुगुणा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन



विजय बहुगुणा से शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा किसी एक राज्य की नहीं पूरे राष्ट्र की आपदा है। इस देवभूमि के पुनर्निर्माण में सभी राज्यों को मिलजुल कर सहयोग करना चाहिये।
विज्ञापन


उत्तराखंड में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख: शिवराज


उन्होंने कहा कि राहत बचाव पूरा होने के बाद उत्तराखण्ड पुनर्निर्माण का मिशन प्रारंभ होगा। मध्यप्रदेश सरकार भी उत्तराखण्ड शासन द्वारा बताये किसी एक ग्राम के पुनर्वास की जिम्मेदारी लेने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के तीर्थयात्रियों के राहत और बचाव कार्य में सहयोग देने के लिये उत्तराखण्ड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

विजय बहुगुणा ने शिवराज सिंह चौहान को बताया कि मृतकों की सूची को अंतिम रूप देने के लिये राज्य सरकारों को अधिकृत किया जा रहा है।

राज्य सरकारों द्वारा जिन लोगों के नाम मृतकों की सूची में भेजे जायेंगे, उनको आपदा राहत राशि प्रदान की जायेगी और इसमें किसी भी किस्म का भेदभाव नहीं होगा।

मंदिर बाद में, लोगों का जीवन बचाना प्राथमिकताः शिवराज सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed