फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh weather update today heavy rain alert in next 24 hours in 14 districts

MP Weather Today: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 18 Jul 2022 03:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 03:48 PM IST
सार

बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बीते 24 घंटों में कई जिलों के संभागों में बारिश हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
madhya pradesh weather update today heavy rain alert in next 24 hours in 14 districts
मध्य प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ा है। बीते 24 घंटों में जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, शहडोल, ग्वालियर जिलों के संभागों में बारिश हुई है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के भोपाल केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, नर्मदापुरम जिले में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिले में 64.5 से 204.4 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा भोपाल, उज्जैन, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, धार, इंदौर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सागर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, जबलपुर, चंबल और ग्वालियर के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिर सकती है। राजधानी भोपाल का रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर के संभागों में 50.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed