फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Virtual hearing in High Court now closed, cases will be heard in court from February 14

मध्य प्रदेश: हाई कोर्ट में अब वर्चुअल सुनवाई बंद, 14 फरवरी से कोर्ट में रहकर सुने जाएंगे मामले

Sat, 12 Feb 2022 04:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 12 Feb 2022 04:21 PM IST
सार

जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ में 14 फरवरी से भौतिक सुनवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते भौतिक सुनवाई नहीं हो रही थी, मामले वर्चुअल तरीके से सुने जा रहे थे।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Virtual hearing in High Court now closed, cases will be heard in court from February 14
Jabalpur High Court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित इंदौर व ग्वालियर खंडपीठ में 14 फरवरी से भौतिक सुनवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कोरोना के चलते भौतिक सुनवाई नहीं हो रही थी, मामले वर्चुअल तरीके से सुने जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट द्वारा जारी एसओपी के अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के अधिवक्ता व पक्षकार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। अधिवक्ता निर्धारित काउंटर में भौतिक रूप से फाइलिंग कर सकते हैं। दस्तावेज व आवेदन ड्रॉप बॉक्स में डालना होगा। पहले से लंबित मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए अधिवक्ता आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कैंटीन व एसोसिएशन के सभागृह भी खोलने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट में पक्षकार को आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

 
बता दें कि 10 जनवरी 2022 से तीनों पीठ में वर्चुअल सुनवाई प्रारंभ करने की सिफारिश की गई थी। इसमें बताया गया था कि संक्रमण की रफ्तार में तेजी से कमी आ रही है। विशेष कमेटी ने हाईकोर्ट की मुख्यपीठ सहित तीनों पीठ में पुनः भौतिक सुनवाई प्रारंभ करने की सिफारिश की थी। जिसके साथ ही हाईकोर्ट में भौतिक सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed