फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2018 results: Malwa Nimad

मध्यप्रदेश: मालवा-निमाड़ साबित हुआ किंगमेकर, इस बार जनता ने की भाजपा से बेवफाई

Tue, 11 Dec 2018 05:17 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Dec 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2018 results: Malwa Nimad
मध्यप्रदेश चुनाव
मध्यप्रदेश में मालवा निमाड़ एक ऐसा क्षेत्र है जो तय करता है कि मध्यप्रदेश की सत्ता पर कौन काबिज होने जा रहा है। यह ऐसा इलाका है जहां से सत्ता का रास्ता भोपाल के वल्लभ भवन तक पहुंचता है। ये क्षेत्र हर बार सत्ता की चाबी साबित होता है। लगता है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब से छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना है, मालवा-निमाड़ मध्यप्रदेश का एक तरह से किंगमेकर बन गया है। जिस पार्टी को यहां कामयाबी मिलती है, उसी का राजतिलक होता है।
विज्ञापन

मालवा-निमाड़ में 66 सीटें 

कुल 230 सीटों वाली प्रदेश विधानसभा में मालवा-निमाड़ अंचल की 66 सीटें शामिल हैं। मालवा-निमाड़ में 15 जिले, और 2 संभाग आते हैं। ये जिले हैं इंदौर, धार, खरगौन, खंडवा, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, देवास, नीमच और आगर।  पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में फैले इस अंचल में आदिवासी और किसान तबके के मतदाताओं की बड़ी तादाद है। मालवा-निमाड़ का चुनावी महत्व इसी बात से समझा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने भी चुनाव प्रचार के दौरान इस क्षेत्र में बड़ी रैलियों को सम्बोधित किया है। 
विज्ञापन

 
2013 के चुनाव में भाजपा ने 57 सीटों पर कब्जा जमाया था, कांग्रेस सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। सीटों का यही अंतर भाजपा की सरकार बनने में सबसे महत्वपूर्ण साबित हुआ। अपने बुरे दिनों में भी भाजपा कहीं जमी रही तो इसी इलाके में। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए मालवा-निमाड़ सबसे महत्वपूर्ण साबित होता रहा है। दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी ताकत इस हिस्से में झोंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मालवा-निमाड़ के 15 जिलों की 66 सीटों पर कांग्रेस ही आगे है। कई सीटों पर वह आगे है तो कई सीटें जीत चुकी है।  दोपहर 3.40 बजे तक का रुझान ये है।  

इंदौर -9 सीटें 

इंदौर-1 से कांग्रेस के संजय शुक्ला 5000 वोट से आगे
इंदौर-2 से भाजपा के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के मोहन सेंगर को 45200 वोट से हराया
इंदौर-3 से कांग्रेस के अश्विन जोशी 2200 से आगे
इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ ने कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्ढा को 42000 वोटों से हराया
इंदौर-5 से कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल 12000 से आगे
देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल ने भाजपा के मनोज पटेल को 10500 वोटों से हराया
सांवेर से कांग्रेस के तुलसी सिलावट 6000 वोट से आगे
महू से भाजपा की उषा ठाकुर 2100 वोट से आगे
राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी 1400 से आगे

देवास - 5 सीटें

देवास से भाजपा की गायत्री राजे पंवार 5000 वोट से आगे
हटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी 7000 वोट से आगे
सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा 7000 वोट से आगे
बागली भाजपा के पड़ाड सिंह 9000 वोट से आगे
खातेगांव से भाजपा के आशीष गोविंद शर्मा 4000 वोट से आगे

 

धार -7 सीटें 

सरदारपुर में कांग्रेस के प्रतापसिंह ग्रेवाल 13000 वोट से आगे
गंधवानी से कांग्रेस के उमर सिंघार 8500 वोट से आगे
कुक्षी में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह 28000 से वोट आगे
मनावर में कांग्रेस के हीरालाल अलावा 11000 वोट से आगे
धरमपुरी में कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा 1400 वोट से आगे
धार में भाजपा की नीना वर्मा 5000 वोट से आगे
बदनावर में कांग्रेस के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव 22000 वोट से आगे

झाबुआ - 3 सीटें

झाबुआ से भाजपा के गुमानसिंह डामोर ने कांग्रसे के विक्रांत भूरिया को 15000 वोट से पराजित किया
थांदला से कांग्रेस के वीरसिंह भूरिया ने भाजपा के कलसिंह भाभर को 31000 वोट से हराया
पेटलावद से कांग्रेस के वालसिंह भूरिया 12000 वोट से आगे

आलीराजपुर - 2 सीटें 

आलीराजपुर में कांग्रेस के मुकेश रावत 13000 वोट से आगे
जोबट में भाजपा के माधोसिंह डावर 1500 वोट से आगे

आगर मालवा - 2 सीटें 

सुसनेर में निर्दलीय राणा विक्रम सिंह 27000 वोट से आगे
आगर से भाजपा के मनोहर ऊंटवाल 4000 वोट से आगे

उज्जैन - 7 सीटें 

उज्जैन उत्तर से भाजपा के पारस जैन 17000 से आगे
उज्जैन दक्षिण से भाजपा के मोहन यादव 7000 से आगे
घटिया से भाजपा के अजीत प्रेमचंद गुड्डु 1100 वोट से आगे
बड़नगर से कांग्रेस के मुरली मोरवाल 3000 से आगे
महिदपुर से भाजपा के बहादुर सिंह चौहान 7000 वोट से आगे
नागदा-खाचरौद से कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर 4000 वोट से आगे
तराना से कांग्रेस के महेश परमार 3000 वोट से आगे

मंदसौर- 4 सीटें 

मंदसौर में भाजपा के यशपाल सिंह सिसौदिया 12000 से ज्यादा वोट से जीते
मल्हारगढ़ से भाजपा के जगदीश देवड़ा 11000 वोट से जीते
सुवासरा से कांग्रेस के हरदीप सिंह 900 वोट से आगे
गरोठ से कांग्रेस के सुभाष सोजतिया 700 वोट से आगे

रतलाम -5 सीटें 

रतलाम ग्रामीण भाजपा के दिलीप मकवाना 7000 से अधिक वोट से जीते
रतलाम शहरी से भाजपा के चेतन कश्यप 31000 से ज्यादा वोटों से जीते
सैलाना से कांग्रेस के हर्षविजय सिंह गेहलोत 14000 से अधिक वोट से जीते
जावरा से कांग्रेस के केके सिंह कालूखेड़ा 1200 वोट से आगे
आलोट से कांग्रेस के मनोज चावला 2300 से आगे

खरगोन - 6 सीटें 

खरगोन से कांग्रेस के रवि रमेश चंद जोशी 10000 वोट से आगे
बड़वाह से कांग्रेस के सचिन बिरला 11000 आगे
महेश्वर से कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ 16000 से अधिक वोटों से जीती
कसरावद से भाजपा के आत्माराम पटेल 3000 आगे
भीकनगांव से कांग्रेस की झूमा सोलंकी 8000 वोट से जीती
भगवानपुरा से निर्दलीय केदार सिंह डावर 7000 आगे

नीमच - 3 सीटें 

मनासा भाजपा के अनिरुद्ध मारू 17000 से जीते
नीमच में भाजपा के दिलीप परिहार 13000 से जीते
जावद भाजपा के ओमप्राकाश सकलेचा 3000 से आगे

बुरहानपुर - 2 सीटें 

नेपानगर में कांग्रेस की सुमित्रा देवी कास्डेकर 900 वोट से आगे
बुरहानपुर में निर्दलीय ठाकुर सुरेन्द्र सिंह नवल 6800 वोट से आगे

खंडवा - 4 सीटें 

मंधाता में भाजपा के नरेन्द्र सिंह तोमर 400 वोट से आगे
हरसूद में भाजपा के विजय शाह 4000 से आगे
खंडवा में भाजपा के देवेन्द्र वर्मा 13000 से जीते
पंधाना में भाजपा के राम डागोरे 21000 से जीते

बड़वानी - 4 सीटें 

सेंधवा में कांग्रेस के ग्यारसिलाल रावत ने भाजपा के मंत्री अंतरसिंह आर्य को 13000 वोट से हराया
राजपुर में भाजपा के अंतरसिंह पटेल 4000 वोट से आगे
पानसेमल में कांग्रेस के चंद्रभागा किराडे 1500 आगे
बड़वानी में भाजपा के प्रेमसिंह पटेल 28000 वोट से जीते, निर्दलीय राजन मंडलोेई को हराया

शाजापुर - 3 सीटें

शाजापुर से कांग्रेस के हुकुमसिंह कराडा ने भाजपा के अरुण भीमावद को 2300 वोट से हराया
शुजालपुर भाजपा के इंदरसिंह परमार 1500 से आगे
कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी ने भाजपा के बाबूलाल वर्मा को 9000 वोट से हराया
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed