फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Vehicle theft incidents can now be stopped, such a special device made at a young age

मालवा: 16 साल के छात्र ने बनाई ऐसी खास डिवाइस, चोर कभी चुरा ही नहीं पाएगा कार

Fri, 15 Jan 2021 06:07 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालवा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Vehicle theft incidents can now be stopped, such a special device made at a young age
16 साल की उम्र में कार के लिए फिंगरप्रिंट डिवाइस बनाने वाले विनय - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में 16 साल के छात्र ने कमाल कर दिखाया है। उसने कुछ ऐसा बनाने में सफलता पाई है, जिसके इस्तेमाल से वाहन चोरी होने की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। विनय जायसवाल ने फिलहाल कक्षा 10 पास करके पॉलिटेक्निक में प्रवेश लिया है। उन्होंने इतनी कम उम्र में एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसकी मदद से अब कोई भी बिना फिंगरप्रिंट के कार स्टार्ट नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन


इस डिवाइस में जिनका फिंगरप्रिंट मैच नहीं करेगा वो लोग कार को स्टार्ट नहीं कर पाएंगे। विनय ने जो डिवाइस बनाई है, कार में उसके प्रयोग पर अधिकतम 127 लोग ही वाहन को ऑपरेट कर सकते हैं। वहीं, कार को चालू करने के लिए चाबी लगाने के साथ ही डिवाइस पर फिंगरप्रिंट लगानी होगी। फिंगरप्रिंट मैच करते ही कार स्टार्ट हो जाएगी। ऐसे में जिन लोगों के फिंगरप्रिंट सेव नहीं होंगे, वो कार को स्टार्ट नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


विनय इस डिवाइस में जीपीएस लगाने का भी काम कर रहे हैं, ताकि इस डिवाइस को और मॉडिफाई किया जा सके। साथ ही यदि कोई तार से स्पार्क कार स्टार्ट करने की कोशिश करेगा तो कार मालिक के मोबाइल पर एक अलर्ट मैसेज चला जाएगा। वह डिवाइस को कार के गेट पर लगाने की योजना भी बना रहे हैं। उन्होंने इस डिवाइस को मात्र 3000 रुपये की लागत से बना लिया। इतना ही नहीं, वो इसके पहले भी ड्रोन, ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन, ऑटोमेटिक डस्टबिन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय ने बताया कि एक दिन उनके दिमाग में ये बात आई कि जब फिंगरप्रिंट से एक मोबाइल फोन चल सकता है तो एक वाहन भी जरूर चल सकता है। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया और काफी रीसर्च के बाद अलग-अलग चीजों को जोड़कर ये लाजवाब डिवाइस बना दी। विनय ने बताया कि इस डिवाइस का परीक्षण उन्होंने सबसे मोटरसाइकिल पर किया था। जब परीक्षण सफल हो गया तब उन्होंने पिता की कार में इस डिवाइस को लगा दिया। आमतौर पर इस तरह के डिवाइस महंगी गाड़ियों में आते हैं और इन्हें बनाने में काफी खर्च आता है, लेकिन विनय से इसे काफी कम खर्च में बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed