फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Vehicle not found in Sagar, family carried dead body on handcart

Madhya Pradesh: सागर में नहीं मिला शव वाहन, परिवार हाथ ठेले पर रखकर ले गया शव

Thu, 09 Jun 2022 08:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 08:20 PM IST
सार

मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा का है। भाई की मृत्यु के बाद शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से बात की। पर शववाहन की व्यवस्था नहीं होने पर मना कर दिया गया। मजबूरी में एक हाथ ठेले पर रखकर शव को घर ले गए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Vehicle not found in Sagar, family carried dead body on handcart
मजबूरी में हाथ ठेले पर रखकर शव घर लाना पड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में शव को हाथठेले पर रखकर ले जाने का मामला सामने आया है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां अस्पताल प्रबंधन ने शव ले जाने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की थी। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा का है। यहां के अंबेडकर वार्ड के रहने वाले बिहारी के बड़े भाई भगवान दास ने बताया कि छोटे भाई की कुछ देर पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे सीने में तेज दर्द था। तुरंत ही उसे गढ़ाकोटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई की मृत्यु के बाद शव घर ले जाने के लिए अस्पताल प्रबंधन से बात की। पर शववाहन की व्यवस्था नहीं होने पर मना कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों ने कई वाहनों वालों से भी बात की, लेकिन शव को ले जाने के लिए सभी ने मना कर दिया। तब जाकर मजबूरी में एक हाथ ठेला लेकर छोटे भाई बिहारी का शव को घर ले गए। परिजन ने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया ना ही किसी प्रकार का मामला दर्ज कराया गया है। मामले में अस्पताल प्रबंधन से भी बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed