फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Uma Bharti adamant on the issue of prohibition, said- our campaign is not against the government

मध्य प्रदेश: शराबबंदी के मुद्दे पर उमा भारती अड़िग, कहा- हमारा अभियान सरकार के खिलाफ नहीं 

Fri, 21 Jan 2022 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 21 Jan 2022 01:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने साफ किया है कि मैं गंगा अभियान में लगी थी, इस वजह से मध्य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, नशाबंदी प्रारंभ करने में दिक्कत हो रही थी। हमारा अभियान सरकार के खिलाफ नहीं हैं। हम शराब और नशे के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Uma Bharti adamant on the issue of prohibition, said- our campaign is not against the government
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश में नई आबकारी नीति का विरोध शुरू हो गया है। शराबबंदी और नशाबंदी की मांग कर रही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनका अभियान राज्य सरकार के खिलाफ नहीं है। यह अभियान शराब और नशे के खिलाफ है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी है। शराब 20 प्रतिशत तक सस्ती होने वाली है। पिछले महीने उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर शराबबंदी की मांग की थी। इसके विपरीत जब राज्य सरकार ने शराब सस्ती करने का फैसला किया तो कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाने की कोशिश की। उमा भारती ने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को लिखा कि गंगासागर तक निर्विघ्न पहुंचाने के लिए हरिद्वार में जप चल रहा है। इसकी पूर्णाहुति 14 फरवरी को होगी। जब तक मैं गंगा अभियान में संलग्न थी, मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी, नशाबंदी अभियान प्रारंभ करने में कठिनाई थी। उन कठिनाई के कुछ हिस्से अभी भी मौजूद हैं - 1) कोरोना के नए वेरियंट के चलते जनभागीदारी नही हो सकती। 2) इस अभियान में राजनीतिक निरपेक्ष लोग ही भागीदारी करें। यह निश्चित करना चुनौतीपूर्ण कार्य हैं। हमारा शराबबंदी, नशाबंदी का अभियान सरकार के खिलाफ नही हैं, शराब और नशे के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


सरकार में बैठे लोगों को समझाना कठिन काम
उमा भारती ने लिखा कि भाजपा, कांग्रेस और सरकार में बैठे हुए लोगों को समझा पाना भी एक कठिन काम हैं। इन सब कारणों से अभियान के प्रारंभ से अभियान के पूर्णता तक मुझे स्वयं पूरी तरह से सजग एवं संलग्न रहना होगा, जिसके लिए मैं तैयार हूं। इस संबंध में मेरी प्रथम चरण की बातचीत संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हो चुकी है। अगला चरण 14 फरवरी के बाद शुरू होगा। शराबबंदी, नशाबंदी मध्यप्रदेश में होकर रहेगी। जय गंगा मैया। जय जगन्नाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed