फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Ujjain 188 Protocol entry Pass cancel in Mahakal Temple

उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए जारी वीआईपी पास निरस्त

Sat, 09 Jun 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 09 Jun 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Ujjain 188 Protocol entry Pass cancel in Mahakal Temple

उज्जैन के महाकाल मंदिर को लेकर वहां के कलेक्टर ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर मनीष सिंह ने मंदिर में बगैर पास घुसने वालों पर रोक लगाई है। चूंकि महाकाल मंदिर में प्रवेश के लिए सरकारी विभागों को जारी किए गए सत्कार/प्रोटोकाल पास निरस्त करने का बड़ा कदम मंदिर प्रबंध समिति ने उठाया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने 188 पास निरस्त करने का आदेश जारी किया है। चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि चुनिंदा निजी लोगों को भी ये पास जारी कर दिए गए, जिनमें राजनीति से जुड़े लोग भी शामिल हैं। आदेश में कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया है कि इस तरह के वीआईपी पास जारी करने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन


ये वय्वस्था महाकाल मंदिर में सुधार के लिए किया गया है। आदेश के साथ वह सूची भी जारी की गई है, जिन लोगों के नाम ये जारी किए गए थे। केंद्र व राज्य शासन के अधिकारियों को ये पास जारी किए गए थे। कलेक्टर ने इस संबंध में एक फरमान जारी करते हुए ये आदेश 6 प्रतियों में पुलिस चौकी प्रभारी को तामिल किए जाएं, जिससे कि सूची प्रवेश के सभी दरवाजों पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी जा सके। निजी सुरक्षा कंपनी के प्रभारी को भी इतनी ही प्रतियों में इसे उपलब्ध कराया जाए। थाना प्रभारी महाकाल को भी सूची सहित देने को कहा है।
विज्ञापन


आदेश में साफ किया है कि सभी विभागों के शासकीय प्रतिनिधियों, निजी व्यक्तियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अगर भस्मार्ती के लिए प्रवेश चाहते हैं तो विधिवत मंदिर प्रशासन की सत्कार शाखा में एक दिन पहले दोपहर 1 बजे तक लिखित आवेदन प्रस्तुत करें व विशेष दर्शन की सुविधा चाहते हैं तो श्रद्घालुओं का विवरण पदनाम व महत्व अंकित करते हुए सत्कार शाखा में आवेदन देकर 250 रुपए प्रति व्यक्ति के मान से रसीद कटवाकर भगवान महाकाल के दर्शन सभी श्रद्घालुओं को करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने आदेश में खासतौर से यह भी कहा है कि जिन लोगों के नाम से जारी पास निरस्त किए गए हैं, अगर वे पुलिसकर्मी या निजी सुरक्षाकर्मी के साथ विवाद या अप्रिय स्थिति निर्मित करते हैं तो शासकीय कार्य में बाधा मानकर पुलिस थाने में उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।
 

इसलिए उठाया कड़ा कदम

Madhya Pradesh: Ujjain 188 Protocol entry Pass cancel in Mahakal Temple

महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रति कलेक्टर सिंह निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके संज्ञान में यह बात सामने आई कि पास की अवधि खत्म होने के बाद भी लोग मंदिर में प्रवेश करने के लिए विवाद कर रहे थे। इससे मंदिर में अप्रिय स्थितियां बन रही थीं।

किसी को 4 किसी को 5 पास कर दिए थे जारी

मंदिर में प्रवेश के लिए कुछ विभागों को 4 तो किसी को 5 पास तक जारी कर दिए थे। राजस्व विभाग के पांच पटवारी, मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम को चार, कृषि उपज मंडी समिति व केंद्रीय उत्पादन व सीमा शुल्क के तीन-तीन प्रतिनिधियों को पास जारी किए गए थे। एसबीआई को सबसे ज्यादा पास जारी किए गए थे। जेथल ब्रांच के चार प्रतिनिधियों सहित बुधवारिया शाखा व रिजनल ऑफिस के प्रतिनिधि को भी एक-एक पास दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed