{"_id":"5ee6fafd8ebc3e42dc3a3958","slug":"madhya-pradesh-two-tiger-cubs-found-dead-at-bandhavgarh-tiger-reserve-in-umaria-after-male-tiger-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नर बाघ के हमले में दो शावकों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नर बाघ के हमले में दो शावकों की हुई मौत
Mon, 15 Jun 2020 10:07 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नर बाघ के हमले में दो शावकों की मौत
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत हुई है। इस संबंध में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ताला रेंज के कथली बीट में दो शावकों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
बताया गया है कि शावकों की उम्र महज एक महीने की है। दोनों बाघ शावकों पर एक नर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे इनकी मौत हो गई। शावकों के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं।
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Two tiger cubs found dead at Bandhavgarh Tiger Reserve in Umaria. Officer, Bandhavgarh Tiger Reserve (BTR) says, "After investigation and autopsy report, it has been confirmed that a male tiger has killed the cubs" pic.twitter.com/19efsUxGp3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2020
गश्ती दल ने दोनों के शवों को देखने के बाद इसकी जानकारी पार्क प्रबंधन को दी। इसके बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और नर बाघ की तलाश तेज की गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि एक नर बाघ ने इन दोनों शावकों को मारा है।
पिछले सप्ताह दो अलग-अलग स्थानों पर दो बघिनों के साथ शावकों को देखा गया था, लेकिन जिन शावकों की मौत हुई है, उन्हें पहले नहीं देखा गया था। बताया गया है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
