{"_id":"5bd81e71bdec22698a470847","slug":"madhya-pradesh-trouble-for-rahul-gandhi-kartikeya-singh-chauhan-filed-case-shivraj-singh-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवराज के बेटे ने राहुल के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, कहा- पूरी पार्टी ही कन्फ्यूजन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवराज के बेटे ने राहुल के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, कहा- पूरी पार्टी ही कन्फ्यूजन में
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 30 Oct 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की चुनावी जंग हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है। सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर आरोप लगाया था कि उनका नाम पनामा पेपर्स में है। विवाद बढ़ने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह कन्प्यूजन में यह बात कह गए। आज कार्तिकेय ने इसके लेकर अदालत में मानहानि का केस दाखिल कर दिया जिसके बाद राहुल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
दाखिल हुआ परिवाद, आधार बनी मीडिया रिपोर्ट्स
कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से कोर्ट में उनके वकील शिरीष श्रीवास्तव ने परिवाद दाखिल किया। न्यायधीश सुरेश सिंह की कोर्ट में इस मामले में गवाही के लिए 3 नवंबर 11 बजे का समय तय किया गया है। कार्तिकेय चौहान के वकील ने इस केस का आधार मीडिया में आई खबरों को बनाया है।
कार्तिकेय ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों ही कन्फ्यूजन में हैं। नेता कन्फ्यूजन में हैं कि किसे टिकट दें।
विज्ञापन
झाबुआ की रैली में लगाए थे आरोप
झाबुआ में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान का नाम पानामा पेपर्स में आने की बात कही थी। शिवराज ने बेटे का नाम लिए जाने पर आपत्ति जताई थी। राहुल ने कहा था कि कंफ्यूजन में उन्होंने कार्तिकेय का नाम ले लिया।

Rahul Gandhi gave one more statement that he was confused. Congress party is confused. Rahul Gandhi is confused, his party workers here are confused that who's their leader. Leaders are confused that whom should they give ticket: Kartikey Chouhan, son of MP CM Shivraj S Chouhan pic.twitter.com/Sc4PIJuS2e
— ANI (@ANI) October 30, 2018