{"_id":"6289b6fa42844744d542361c","slug":"madhya-pradesh-to-avoid-scorching-heat-minister-scindia-told-the-recipe-said-i-walk-with-onions-in-my-pocket-to-avoid-heatstroke","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: भीषण गर्मी से बचने मंत्री सिंधिया ने बताया नुस्खा, कहा- लू से बचने जेब में प्याज रखकर चलता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: भीषण गर्मी से बचने मंत्री सिंधिया ने बताया नुस्खा, कहा- लू से बचने जेब में प्याज रखकर चलता हूं
Sun, 22 May 2022 09:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 09:37 AM IST
सार
सिंधिया ने मंच से कहा कि मैं प्राचीन बातों पर विश्वास करता हूं, पहले कहा जाता था कि जब धूप में निकलो तो गमछा या प्याज जेब में रखकर निकलो। मैं तो आज भी जेब में प्याज रखकर निकलता हूं। उन्होंने मंच पर अपनी जेब से प्याज निकाल कर भी दिखाया।
विज्ञापन
जेब से प्याज निकालकर दिखाते सिंधिया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को अशोक नगर जिले में विकास कार्यों के भूमि पूजन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भीषण गर्मी से बचने के नुस्खे बताए।
एक सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सिंधिया ने अपनी बढ़ती उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि मैं अब बुढ़ापे की ओर चल रहा हूं, 20 साल पहले जो क्षमताएं मेरी थी वह आज नहीं हैं। इसलिए युवाओं से मेरा अनुरोध है कि वह भी लगातार पार्टी के लिए काम करें। आज भी मेरी जितनी क्षमता है मैं उस हिसाब से कार्य करता हूं।
सिंधिया ने मंच से कहा कि मैं प्राचीन बातों पर विश्वास करता हूं, पहले कहा जाता था कि जब धूप में निकलो तो गमछा या प्याज जेब में रखकर निकलो। मैं तो आज भी जेब में प्याज रखकर निकलता हूं। उन्होंने मंच पर अपनी जेब से प्याज निकाल कर भी दिखाया।
विज्ञापन
वहीं, 3 पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले शिकारियों के कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह के साथ सामने आईं फोटोज को लेकर सिंधिया ने इशारों इशारों में उनपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में जो फोटोग्राफ आपके और हमारे सामने आए हैं उसके बाद किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं रह जाता। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके घर कांच के होते हैं वे दूसरों के घर में पत्थर नहीं फेंका करते। इस दौरान सिंधिया गुना मुठभेड़ में शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर भी पहुंचे और संवेदना व्यक्त की।