{"_id":"59c9e6a54f1c1ba8538b4708","slug":"madhya-pradesh-three-babies-body-found-inside-plastic-bag-in-temple-sagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में कूड़ा उठा रहे शख्स को मिले तीन नवजातों के शव, बॉडी पर रेंग रहे थे कीड़े-चींटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में कूड़ा उठा रहे शख्स को मिले तीन नवजातों के शव, बॉडी पर रेंग रहे थे कीड़े-चींटियां
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। वहां कोई तीन बच्चों की बॉडी एक मंदिर परिसर के बाहर प्लास्टिक की थैली में फेंककर चला गया। इसमें दो बच्चियां भी शामिल थीं। यह घटना बुंदेलखंड के सागर जिले की है।
रविवार की दोपहर को कुछ कूड़ा बीनने वाले पहलवान बाबा मंदिर परिसर से कूड़ा बीन रहे थे। उन्हें वहां प्लास्टिक की एक थैली मिली। उन्होंने थैली को उठाया तो वह भारी लगी। उसे खोलकर देखा तो वे लोग हैरान रह गए। उसके अंदर बच्चों के शव थे।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी कि बॉडी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था। वहां से ही किसी ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चींटियां और कीड़े बच्चों की बॉडी पर रेंग रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: प्राइवेट नर्सिंग होम का करानामा, मृत बच्चे को जिंदा दिखाकर कर दिया रेफर
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत की असल वजह का पता लग सके। पुलिस जानना चाहती है कि बच्चों की मौत अपने आप हुई थी या फिर उनको किसी ने मारा था।
पुलिस ने आसपास के नर्सिंग होम्स में भी पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है।