{"_id":"6273dc4d17bb1c387e78f2ff","slug":"madhya-pradesh-the-groom-got-mehendi-the-bride-did-not-reach-the-mandap-the-relative-who-got-the-relationship-for-rs-5-lakh-also-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दूल्हे को लग गई मेहंदी, दुल्हन मंडप में पहुंची ही नहीं, 5 लाख रुपये में रिश्ता कराने वाला रिश्तेदार भी फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: दूल्हे को लग गई मेहंदी, दुल्हन मंडप में पहुंची ही नहीं, 5 लाख रुपये में रिश्ता कराने वाला रिश्तेदार भी फरार
Thu, 05 May 2022 07:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 05 May 2022 07:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के भिंड में शादी के नाम पर दूल्हे के साथ ठगी हो गई। दूल्हे के हाथ में मेहंदी लग गई थी और वह मंडप में दुल्हन का इंतजार ही करता रह गया। जिस बिचौलिये ने पांच लाख रुपये में रिश्ता कराया, उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
दुल्हन पक्ष की ठगी का शिकार दूल्हा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक युवक से शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित दूल्हा हाथों में मेहंदी लगाकर शादी के दिन दुल्हन का इंतजार करता रह गया। न तो दुल्हन आई और न ही रिश्ता कराने वाला बिचौलिया रिश्तेदार। पीड़ित दूल्हे ने मामले की शिकायत पुलिस में की है।
मामला भिंड के दबोह का है, जहां दूल्हा अपनी शादी के दिन दुल्हन का इंतजार करता रह गया। लहार थाना क्षेत्र के नैनपुरा गांव के सतीश बिरथरे की शादी उनके ही एक रिश्तेदार शालिग्राम दुबे ने टीकमगढ़ के पप्पू तिवारी की बेटी बबली से तय कराई थी। शादी टीकमगढ़ में तय हुई थी। सतीश बिरथरे ने बताया कि शालिग्राम उसका रिश्तेदार है, जो घर में बीमारी के नाम पर उससे कई बार रुपये उधार ले गया था। पैसे वापस करने के बजाय शादी कराने का प्रस्ताव दिया। उसने टीकमगढ़ में अपने भाई की ससुराल में लड़की दिखाई और शादी तय हुई। बाद में यह कहते हुए शादी कैंसिल कर दी कि लड़की की उम्र कम है। तब पप्पू तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी बबली की शादी कराने का प्रस्ताव दिया। शालिग्राम इस शादी कराने के बदले भी पैसे लेकर गया। करीब पांच लाख रुपये उसने शादी कराने के लिए दिए थे।
3 मई को होनी थी शादी
सतीश ने बताया कि शादी पक्की होने के बाद गोद भराई की रस्म भी हो गई थी। शादी 3 मई को होनी थी। शादी के दिन बरात रहकुला माता धर्मशाला में दुल्हन पक्ष का इंतजार करती रही। दुल्हन पक्ष के लोग यह कहते रहे कि वे रास्ते में हैं। रात 9 बजे शालिग्राम और दुल्हन के पिता का फोन स्विच ऑफ हो गया। दूल्हे ने बताया कि पुलिस ने इतना सब होने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई। पुलिसकर्मी उससे शादी का सबूत लाने को कह रहे थे। उसने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के पास गुहार लगाई और उनके हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज हुआ।