फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The farmer of Panna district got lucky for the sixth time, 6.47 carat diamond found in the field

मध्यप्रदेश : पन्ना जिले के किसान की छठी बार चमकी किस्मत, खेत में मिला 6.47 कैरेट का हीरा

Sun, 29 Aug 2021 04:31 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पन्ना
एजेंसी, पन्ना Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 04:31 AM IST
सार

  • 6.47 कैरेट के इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा
  • कीमत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की जाएगी।
  • नूतन जैन ने पिछले साल इसी जमीन से 7.44 कैरेट का हीरा मिला था

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The farmer of Panna district got lucky for the sixth time, 6.47 carat diamond found in the field
हीरा - फोटो : pixabay

विस्तार

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के किसान की दो साल के अंदर छठी बार किस्मत चमकी है। सरकार से पट्टे पर ली गई जमीन की खुदाई में किसान को  6.47 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। पन्ना जिले की प्रभारी हीरा अधिकारी नूतन जैन ने शनिवार को बताया, जरुआपुर गांव के किसान प्रकाश मजूमदार को यह हीरा मिला।

विज्ञापन


6.47 कैरेट के इस हीरे को आगामी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा और कीमत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार तय की जाएगी। किसान प्रकाश ने बताया, हम पांच साझेदार हैं। हमें 6.47 कैरेट का हीरा मिला है। जिसे हमने सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।
विज्ञापन


नीलामी से मिलने वाली राशि को मैं अपने चारों सहयोगियों के साथ बाटूंगा। उन्होंने बताया कि उन्हें पिछले साल इसी जमीन से 7.44 कैरेट का हीरा मिला था। इसके अलावा उन्हें पिछले दो वर्षों में 2 से 2.5 कैरेट के चार अन्य कीमती हीरे भी यहीं से खुदाई में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरे की कीमत करीब 30 लाख
अधिकारी जैन ने बताया, कच्चे हीरे की नीलामी की जाएगी और इससे होने वाली आय को सरकारी रॉयल्टी और करों की कटौती के बाद किसान को दिया जाएगा। निजी अनुमान के अनुसार नीलामी में 6.47 कैरेट के हीरे की कीमत करीब 30 लाख रुपये हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed