फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh State Home Minister Bhupendra Singh now admits 5 farmers died in police firing

एमपी सरकार ने माना, पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत

Thu, 08 Jun 2017 07:23 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Thu, 08 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh State Home Minister Bhupendra Singh now admits 5 farmers died in police firing
भूपेंद्र सिंह - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने दो दिन बाद आज बृहस्पतिवार को आखिरकार स्वीकार कर लिया कि मंदसौर में किसानों की मौत पुलिस फायरिंग से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह साफ हुआ है कि किसानों को गोली छाती व गर्दन में मारी गई थी। शरीर के इन दोनों हिस्सों में गोलियों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस और सीआरपीएफ दोनों ने फायरिंग की थी। दोनों की गोलियों से किसान मारे गए। इस बीच सरकार ने आज मंदसौर के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया और दोनों पदों पर नई पोस्टिंग कर दी। इतना ही नहीं नीमच व रतलाम के कलेक्टर भी बदले गए हैं। फायरिंग के बाद गुस्साए किसानों को शांत करने के लिए ऐसा किया गया है। उधर मंदसौर में एक टोल नाके पर तोड़फोड़ को छोड़कर हालात तनावपूर्ण लेकिन काबू में रहे। प्रदेश के अन्य इलाकों से भी हिंसा की खबरें नहीं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा था कि पुलिस की गोली से किसानों की मौत नहीं हुई, लेकिन आज वह अपने इस बयान से पलट गए और कहा कि उन्होंने प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस फायरिंग से इनकार किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी माना कि मंदसौर में प्रशासन ने जिम्मेदारी से काम नहीं किया, इसीलिए कलेक्टर व एसपी को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर राज्य के मुख्यसचिव बीपी सिंह ने कहा कि मंदसौर के डीएम व एसपी को सजा देने के मकसद से नहीं हटाया है, बल्कि वापस बुलाया गया है ताकि स्थानीय लोगों के गुस्से को शांत किया जा सके। उन्होंने कहा कि नए अधिकारी बगैर किसी बोझ के काम करेंगे तो नतीजे अच्छे आएंगे। गौरतलब है कि मंदसौर में स्वतंत्र कुमार सिंह की जगह ओपी श्रीवास्तव कलेक्टर और ओपी त्रिपाठी के स्थान पर मनोज कुमार सिंह एसपी नियुक्त किए गए हैं। कौशलेन्द्र सिंह को नीमच और तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed