{"_id":"60c8256010bf3f240c126fd7","slug":"madhya-pradesh-special-vaccination-drive-for-the-differently-abled-started-in-bhopal-pickup-drop-will-be-done-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: भोपाल में दिव्यांगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, घर से पिकअप ड्रॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: भोपाल में दिव्यांगों के लिए स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत, घर से पिकअप ड्रॉप
Tue, 15 Jun 2021 09:31 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:31 AM IST
सार
भोपाल में सोमवार को दिव्यांगों के लिए टीकाकरण कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गई। भोपाल जिला प्रशासन और एमपी टूरिज्म ने साथ मिलकर वैक्सीनेशन केंप की शुरुआत की है। सभी दिव्यांगजनों को घर से पिकअप और ड्रॉप की करने की सुविधा भी नगर निगम की और से निशुल्क दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सभी दिव्यांगों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र नगर निगम द्वारा शुरू किया गया है। साथ विशेष सुविधा के साथ भोपाल में सोमवार को पहली बार दिव्यांगों के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की गई। दिव्यांगों को कोई असुविधा ना हो इसके लिए हम इन्हें 100 प्रतिशत ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में अपनी तरह का यह पहला वैक्सीनेशन केंप था। सोमवार से दिव्यांगों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया, जहां दिव्यांगों को वैक्सीन लगाई गई। भोपाल जिला प्रशासन और एमपी टूरिज्म ने साथ मिलकर वैक्सीनेशन केंप की शुरुआत की है। इसे भोपाल के लोगों का जबरदस्त रिस्पांस भी मिल रहा है।
विज्ञापन
सभी दिव्यांगों को वैक्सीनेशन कैंप तक पहुंचने में दिक्कत ना हो इसके लिए उन्हें बाकायदा पूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उन सभी दिव्यांगजनों को घर से पिकअप और ड्रॉप की करने की सुविधा भी नगर निगम की और निशुल्क दी गई है। इस मौके पर भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने भोपाल में 8000 दिव्यांगों को टीका लगाने का रखा लक्ष्य
भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि भोपाल में करीब 8,000 के आसपास दिव्यांग हैं जिनका कोरोना टीकाकरण होना है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जून के अंत तक भोपाल में सभी दिव्यांगों को कोरोना वैक्सीन लगाना है।
उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल शहरी क्षेत्र में इस सुविधा को शुरू किया गया है। लेकिन जल्दी ही ग्रामीण इलाकों में भी दिव्यांगों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। पूरे जिले में 160 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। अभी तक राजधानी भोपाल में सोमवार को 42,211 लोगों का टीकाकरण लगाया गया।
