{"_id":"6064d58e052c070b933c91d9","slug":"madhya-pradesh-slr-coach-of-itarsi-chivki-special-passenger-train-derailed-no-casualties","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: इटारसी-छिवकी विशेष पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर कोच पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: इटारसी-छिवकी विशेष पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर कोच पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
Thu, 01 Apr 2021 01:33 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:33 AM IST
सार
- पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया, बुधवार रात करीब पौने नौ बजे पटरी से उतरा एसएलआर कोच
- जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन
Train accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में बोहानी रेलवे स्टेशन के पास इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन की एक एसएलआर कोच बुधवार को पटरी से उतर गई। इससे जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
हालांकि, इससे किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल जयपुरिया ने बताया, इटारसी-छिवकी (प्रयागराज) विशेष पैसेंजर ट्रेन नंबर 01117 का एक एसएलआर कोच बोहानी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को करीब पौने नौ बजे पटरी से उतर गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जयपुरिया ने बताया कि यह कोच इंजन के बाद लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जयपुरिया ने बताया कि हादसे के कारण जबलपुर-इटारसी सेक्शन में डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बोहानी रेलवे स्टेशन पश्चिम-मध्य रेलवे के जबलपुर-इटारसी सेक्शन में आता है।
