फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh MP (Madhya Pradesh) Misdeed Case Latest News Update Today: Madhya Pradesh : Six year old girl sexually harassed, her eyes damaged by accused in Damoh

मध्यप्रदेश के दामोह में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आंखों को पहुंचाया नुकसान

Thu, 23 Apr 2020 04:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दामोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दामोह Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 23 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Damoh MP (Madhya Pradesh) Misdeed Case Latest News Update Today:  Madhya Pradesh : Six year old girl sexually harassed, her eyes damaged by accused in Damoh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

मध्यप्रदेश के दामोह जिले के एक गांव में छह साल की एक बच्ची के कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची की आंखों को भी नुकसान पहुंचाया है। घटना जबेरा तहसील के एक गांव में बुधवार को हुई जब कुछ बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जिला सुपरिटेंडेंट हेमंत चौहान ने बताया कि, 'उस वक्त एक अज्ञात व्यक्ति बच्ची को किसी सूनसान जगह ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को गुरुवार की सुबह उसके घर के पास एक निर्जन स्थान पर पाया गया।'
विज्ञापन


चौहान ने कहा, हमें पता चला कि आरोपी ने बच्ची की आंखों को भी नुकसान पहुंचाया और उसके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। हम बच्ची को तुरंत जबेरा तहसील के एक अस्पताल में ले गए, जहां से उसे जबलपुर के एक अस्पताल में भेजा गया है, वहां डॉक्टर उसकी आंखों का इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या बच्ची की आंखें पूरी तरह खराब हो गई हैं, चौहान ने कहा कि एक स्थानीय डॉक्टर के मुताबिक बच्ची की आंखों में इतनी सूजन थी कि वह उसके रेटिना की जांच नहीं कर सके। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आरोपी स्थानीय नागरिक ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed