फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh : six people found coronavirus positive in a single village of Khargone District, Barber spread infection by using infected clothe

मध्यप्रदेश : खरगोन जिले के एक ही गांव में कोरोना के छह मरीज, नाई ने फैलाया संक्रमण

Fri, 24 Apr 2020 10:17 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 24 Apr 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh : six people found coronavirus positive in a single village of Khargone District, Barber spread infection by using infected clothe
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के एक गांव में कोरोना वायरस के छह मरीज सामने आने के बाद यहां हड़कंप मच गया है। गुरुवार रात को सामने आए इन मामलों को लेकर माना जा रहा है कि गांव में संक्रमण एक नाई की वजह से फैला है। फिलहाल पूरा गांव सील कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार की सुबह भी खरगोन में तीन नए मामले सामने आए, इनमें दो गोगांवा और एक खरगोन शहर से है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खरगोन के बड़गांव में एक नाई ने कई लोगों के बाल काटने और हजामत करने में एक ही कपड़े का इस्तेमाल किया। माना जा रहा है कि संक्रमित कपड़े का बार-बार इस्तेमाल होने से संक्रमण कई लोगों में फैल गया। बता दें कि खरगोन जिले में अब तक कोरोना के कुल 60 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। यहां पिछले दो दिन में 19 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


राज्य की बात करें को मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के अभी तक कुल 1852 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 203 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं, राज्य में इस जानलेवा महामारी की वजह से अभी तक कुल 83 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed