फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Six people died and 4 injured in two houses collapsed due to heavy rains in Rewa and Singrauli districts

मध्यप्रदेश: रीवा और सिंगरौली जिलों में भारी बारिश के चलते दो मकान ढहने से छह लोगों की मौत, 4 हुए घायल

Mon, 02 Aug 2021 02:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, रीवा/सिंगरौली
एजेंसी, रीवा/सिंगरौली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 02 Aug 2021 02:41 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घटना पर जताया दुख
  • विंध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Six people died and 4 injured in two houses collapsed due to heavy rains in Rewa and Singrauli districts
MP rain - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा और सिंगरौली जिलों में दो मकान ढहने से चार बच्चों सहित छह लोगों की मलवे में दबने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। रीवा के जिलाधिकारी इलैया राजा टी ने बताया कि रीवा जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गढ़ थाना अंतर्गत घुचियारी बहेरा गांव में रविवार सुबह तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया।

विज्ञापन


इसमें दो बच्चियों सहित एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई।  मृतकों में मनोज पाण्डेय (35), मां केमली पाण्डेय (60) और मनोज की दो बेटियां काजल (8) एवं आंचल (सात) शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिंगरौली जिले स्थित जयंत चौकी के प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि सिंगरौली जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर विंध्यनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैलो बस्ती में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की वजह से एक झुग्गीनुमा मकान ढह जाने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों में नीरज मुंडा (10) एवं उसका छोटा भाई सनिका मुंडा (3) शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed