फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh shopkeeper buys hero Splendor dream bike from 57000 rupees in loose change

पीएम मोदी की सुनकर जमा की 57 हजार की चिल्लर, बाइक खरीदने पहुंचा तो रो पड़ा डीलर

Sun, 15 Oct 2017 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 15 Oct 2017 08:39 AM IST
विज्ञापन
madhya pradesh shopkeeper buys hero Splendor  dream bike from 57000 rupees in loose change
प्रतीकात्मक फोटो
मध्यप्रदेश में हसीब हिंदुस्तानी नाम के शख्स बाइक खरीदने के लिए 57,000 रुपए की चिल्लर लेकर शोरूम पहुंच गए जिसको देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। इतने पैसों की चिल्लर देख शोरूम वाले ने पहले तो हसीब को मना कर दिया लेकिन फिर उसका किस्सा सुनकर शोरूम वाला मान गया और हसीब को उसकी मनपंसद बाइक हीरो स्पलेंडर दे दी।
विज्ञापन


एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के लेकर शोरूम पहुंचे हसीब ने बताया था कि उसके परिवार में दस लोग हैं जो पिछले तीन सालों से वह बाइक खरीदने के लिए एक-एक पैसा जोड़ रहे थे। इतना सुनकर शोरूम डीलर की आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन


इतनी सारी चिल्लर को गिनने के लिए लगभग पूरे स्टाफ को लगाना पड़ा और वे भी तीन घंटे में काम पूरा कर पाए। डीलर ने बताया कि हसीब 10 के 322 सिक्के, पांच के 1,458 सिक्के, दो के 15,645 सिक्के और एक के 14,600 सिक्के लेकर उनके पास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी से हुए थे प्रेरित

madhya pradesh shopkeeper buys hero Splendor  dream bike from 57000 rupees in loose change
प्रतीकात्मक फोटो
हसीब ने बताया कि उनको पैसे जोड़ने की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक स्पीच से मिली थी जिसमें उन्होंने छोटी-छोटी बचत करने की सलाह दी थी। हसीब के मुताबिक, तब से ही उनके परिवार वाले पैसे जोड़ रहे थे।

शोरूम वालों ने कहा कि सारी चिल्लर को बैंक में जमा करवा दिया जाएगा ताकि खुल्ले पैसों की कमी कुछ हद तक कम हो सके। हसीब मध्यप्रदेश के राइसिन शहर में एक दुकान चलाते हैं। वह गुरुवार (12 अक्टूबर) को अपने घर के पास वाले हीरो शो रूम पहुंच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed