फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj told the players of MP Ranji team to play with skepticism and enthusiasm, invited CM House

Ranji Trophy 2022: फाइनल से पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का बढ़ाया था हौसला, सीएम हाउस आमंत्रित किया

Sun, 26 Jun 2022 08:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 26 Jun 2022 08:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची मध्य प्रदेश के रणजी टीम के कप्तान और खिलाड़ियों से फाइनल मैच से पहले सोमवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की थी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा था कि संशय और जोश से खेलना। उन्होंने टीम को सीएम हाउस आमंत्रित भी किया था।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj told the players of MP Ranji team to play with skepticism and enthusiasm, invited CM House
शिवराज सिंह रणजी में मध्य प्रदेश की जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद टीम और उसके खिलाड़ियों को बधाईयां मिल रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी टीम को बधाई दी है। उन्होंने साथ ही खिलाड़ियों को अपने आवास पर आमंत्रित भी किया है।
विज्ञापन


मुंबई के खिलाफ फाइनल में उतरने से पहले शिवराज ने ही मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था। मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और बाकी खिलाड़ियों से फाइनल मैच से पहले सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बातचीत भी की थी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा था कि संशय और जोश से खेलना। उन्होंने टीम को सीएम हाउस आमंत्रित भी किया था।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश टीम के कोच चंद्रकांत पंडित, कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और अन्य खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं थीं। मुख्यमंत्री ने कप्तान आदित्य श्रीवास्तव से पूछा था कि कौन सा मैच कठिन लगा? इसके जवाब में आदित्य ने बताया था कि केरल के साथ मैच में बड़ा संयम रहकर खेलना पड़ा। मेघालय के साथ सरल मैच रहा, बंगाल की टीम के साथ भी मैच जबरदस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है, चाहे वह रजत पाटीदार हो या कुमार कार्तिकेय हो। हिमांशु ने भी सेमीफाइनल में बहुत शानदार प्रदर्शन किया। सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए हमारी टीम जीती। मध्य प्रदेश बहुत बेकरारी से इंतजार कर रहा है कि आप रणजी ट्रॉफी लेकर आओ।

सीएम ने कहा- मैं आप सब खिलाड़ियों को सीएम हाउस आमंत्रित कर रहा हूं। आपके सम्मान में बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन करूंगा। आपको सीएम हाउस में डिनर भी कराऊंगा। साथ ही खिलाड़ियों को दिल से पुरस्कृत करने का काम भी करेंगे।
 
सीएम ने कहा मैच से पहला कहा था कि 'आपके पीछे नैतिक ताकत है। आपका मामा भी आपके साथ है। बहुत अच्छा प्रदर्शन करें। पूरे संशय और जोश से खेलें। जहां चाह होती है वहां राह को निकलना ही पड़ता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप बहुत शानदार प्रदर्शन करेंगे। आराम से स्वाभाविक खेल खेलना। मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आप खेल कर जीतेंगे।' 


मध्य प्रदेश की टीम ने सीएम शिवराज की उम्मीदों को कायम रखा और फाइनल में 41 बार की चैंपियन टीम मुंबई को छह विकेट से हरा दिया। फाइनल में शानदार शतक लगाने वाले शुभम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, मुंबई के सरफराज खान प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed