फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj Singh said, Congress and Kamal Nath disrespected its own people

मध्यप्रदेशः शिवराज सिंह ने कहा, कांग्रेस और कमलनाथ ने किया जनता का अनादर और अपनों की उपेक्षा

Tue, 10 Nov 2020 04:34 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 10 Nov 2020 04:34 PM IST
सार

अमर उजाला से फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है...

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Singh said, Congress and Kamal Nath disrespected its own people
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में हुए 28 सीटों के उपचुनाव के नतीतों की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। राज्य की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथों में बरकरार रहेगी। भाजपा 20, कांग्रेस 7 और एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी अभी बढ़त बनाए हुए है।


अमर उजाला से फोन पर एक्सक्लूसिव बातचीत में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। ये उपचुनाव विकास और विनाश के बीच था।

विज्ञापन


15 साल में भाजपा की सरकार जिस मध्यप्रदेश को विकास के रास्ते पर ले गई, उस प्रदेश को 15 माह में विनाश के रास्ते पर ले जाने काम कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने किया। कांग्रेस पार्टी ने अपने वचनपत्र में जो भी कहा उसे झुठला दिया गया। राज्य की जनता के साथ धोखा किया गया। जनप्रतिनिधियों का अपमान किया। वे जनप्रतिनिधि जो अपनी जनता से वादा करके आए थे कमलनाथ ने उनका कोई काम नहीं किया। वे सभी सत्य और न्याय के साथ खड़े हुए। लोकतंत्र में मतदाता सबसे बड़ी अदालत होता है और उस अदालत ने आज फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ और कांग्रेस की हार के सवाल पर सीएम शिवराज ने कहा, जनता की उपेक्षा और अपनो का अनादर उनकी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। ग्वालियर-चंबल संभाग में परिणाम कमजोर आने के सवाल का जवाब देते हुए सीएम चौहान ने कहा, पूरे परिणाम आने अभी बाकी हैं। केवल शिवराज सिंह चौहान ही नहीं पूरी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता ने अपना पसीना बहाया। हमारे कार्यकर्ताओं पर 15 माह के भीतर जो अत्याचार हुए उनका बदला लेने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से परिश्रम कर रहा था। उनकी मेहनत की वजह से ये जीत हासिल हो रही है।

कांग्रेस द्वारा ईवीएम में गड़बड़ी और चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए प्रदेश के सीएम चौहान ने कहा, ये कांग्रेस की हताशा और दोहरे चरित्र का प्रतीक है। जब कांग्रेस राज्य की सत्ता पर आई थी तब भी ईवीएम से ही चुनाव हुआ था और आज जब कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश से बेदखल हुई तो भी ईवीएम से चुनाव हो रहा है। वे चुनाव आयोग सहित सुप्रीम कोर्ट तक पर आरोप लगाते है। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर कोई विश्वास नहीं है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने के बाद भाजपा में कई गुट हो गए है। भाजपा में गुटबाजी बढ़ेगी इस सवाल का जवाब देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस के लिए इतना ही कहूंगा कि सावन के अंधे को हरा-हरा दिखता है। चूंकि कांग्रेस में चार-पांच कांग्रेस होती हैं। इसलिए वे समझ नहीं पा रहे है कि भाजपा में केवल एक ही पार्टी होती है और उस पार्टी के पीएम नरेंद्र मोदी जी से लेकर वार्ड के अध्यक्ष तक सभी कार्यकर्ता होते हैं।


उपचुनाव के आए इस परिणाम का श्रेय क्या शिवराज और सिंधिया की जोड़ी दिया जाएगा इस सवाल के जवाब में सीएम चौहान ने कहा कि उनके भाजपा में आने के बाद हमारी ताकत एक और एक ग्यारह हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed