फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj government should tell about the preparation of Corona: Kamal Nath

मध्य प्रदेश: कोरोना की तैयारी बताएं शिवराज सरकार, उसने तो जनता को भगवान भरोसे छोड़ा: कमलनाथ 

Wed, 08 Dec 2021 02:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 08 Dec 2021 02:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिर्फ संदेश वाचन से काम नहीं चलेगा। सरकार को तैयारियां जनता के सामने रखनी चाहिए। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj government should tell about the preparation of Corona: Kamal Nath
कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर शिवराज सिंह चौहान सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नया वैरिएंट दस्तक दे चुका है। ऐसे में सरकार को जनता को बताना चाहिए कि उसने क्या तैयारी की है। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर कहा कि "प्रदेश की शिवराज सरकार चुनावी एजेंडा के तहत नामकरण की राजनीति, इवेंट, मेगा शो, आयोजन, उत्सव, जश्न से यदि फ्री हो चुकी है तो जनता को बताए कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए उसने क्या तैयारियां और इंतजाम किए हैं? देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लगातार व्यक्त की जा रही है। कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। नए वैरिएंट की दस्तक हो चुकी है। सरकार बताए कि प्रदेश में सरकार ने इलाज, बेड, अस्पताल, ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाओं की क्या व्यवस्था की है?
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेड की कितनी उपलब्धता है? अभी तक कितने बेड बढ़ाए हैं? कितने वेंटिलेटर की व्यवस्था की है? कितने आईसीयू बेड बढ़ाए हैं? ऑक्सीजन की आपूर्ति की क्या व्यवस्था है? अभी वर्तमान में कितनी उपलब्धता है? भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप क्या व्यवस्था की गई है? जीवनरक्षक दवाओं व इंजेक्शन की वर्तमान में कितनी उपलब्धता है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसकी आपूर्ति को लेकर क्या व्यवस्था की गई है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान भरोसे छोड़ा सरकार ने 
कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता ने कोरोना की दूसरी लहर में शिवराज सरकार का कुप्रबंधन खुली आंखों से देखा है। लाखों लोगों की मौत इलाज, बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन के अभाव में हो चुकी है। प्रदेश की जनता को सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया था। लाखों लोग उसका दर्द आज भी भोग रहे हैं। अब सिर्फ संदेश वाचन से काम नहीं चलेगा। सरकार को अपनी तैयारियों व वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रदेश की जनता के सामने रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed