फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj Chouhan instructed to seal #COVID19 hotspots in 15 districts

मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज ने दिया 15 जिलों के हॉटस्पॉट सील करने का आदेश 

Thu, 09 Apr 2020 08:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर Published by: Amit Mandal Updated Thu, 09 Apr 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Chouhan instructed to seal #COVID19 hotspots in 15 districts
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : ANI
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और इसी के मद्देनजर सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने का आदेश दिया है। प्रदेश में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज इंदौर में दो और लोगों की मौत हुई है और सिर्फ इसी शहर में मौत का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार ने घर से बाहर जाने वालों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।   
विज्ञापन

 

ये जिले हैं -
  • जबलपुर
  • ग्वालियर
  • खरगोन
  • मुरैना
  • शिवपुरी
  • बडवानी
  • बेतुल
  • विदिशा
  • श्योपुर
  • छिंदवाड़ा
  • रायसेन
  • होशंगाबाद
  • खंडवा
  • धार
  • देवास

इंदौर, भोपाल और उज्जैन पूरी तरह सील
मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल और उज्जैन, इन तीनों बड़े शहरों को पूरी तरह से सील किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहा कि इन तीनों शहरों में कोरोना के सबसे अधिक मामले आए हैं। इसलिए इन्हें पूरी तरह से बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से इन जगहों पर जरूरी सामानों की सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने इन शहरों से किसी के भी आने-जाने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में 300 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 150 से अधिक मामले सिर्फ इंदौर से आए हैं। यहां आज दो और लोगों की मौत हुई और आंकड़ा 23 पहुंच गया।  
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed