फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Shivraj asks to make a proposal to name Patalpani railway station on Tantya Bhil

मध्य प्रदेश: शिवराज ने दिए पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील पर करने का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

Tue, 23 Nov 2021 12:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 23 Nov 2021 12:22 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग से पहले कहा कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए इंदौर के पास पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj asks to make a proposal to name Patalpani railway station on Tantya Bhil
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग से पहले इंदौर जिले के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील के नाम पर करने का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 4 दिसंबर को टंट्या भील के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी भी दी।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस है। इस दिन को सुशासन  दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक प्रदेश में विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। जन सामान्य के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत उन्हें मिल रहे लाभ  प्रत्येक व्यक्ति को सरलता से मिले, इसमें कोई परेशानी ना आए, यह सुनिश्चित करना अभियान का उद्देश्य होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में चल रहे बड़े विकास के कामों की 25 दिसंबर से पहले एक बार समीक्षा आवश्यक रूप से कर लें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या मामा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टंट्या मामा ने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं का बलिदान दे दिया। पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील पर करने का प्रस्ताव भी राज्य शासन की ओर से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा कैबिनेट बैठक के पूर्व संबोधन


https://youtu.be/-CI_kDSneRc

View attached media content

- CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 23 Nov 2021


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed