फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh shines on second day for Canoe Slalom sport Vishal and Bhumi won gold medals under Khelo India

Khelo India: कैनो स्लैलम के लिए दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश ने दिखाई सुनहरी चमक, विशाल-भूमि ने जीते गोल्ड मेडल

Tue, 07 Feb 2023 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Feb 2023 07:21 PM IST
सार

खेलो इंडिया गेम्स के तहत सोमवार को कैनो स्लैलम के लिए हुई प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने दो गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रकार दो दिनों तक चले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने चार स्वर्ण पदक जीते।

विज्ञापन
Madhya Pradesh shines on second day for Canoe Slalom sport Vishal and Bhumi won gold medals under Khelo India
कैनो स्लैलम के खिलाड़ी विशाल वर्मा और भूमि बघेल अपने गोल्ड मेडल दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पवित्र एवं पर्यटन नगरी महेश्वर के सहस्त्रधारा ट्रैक पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के तहत दो दिवसीय चल रही के कैनो स्लैलम प्रतियोगिता का गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। दो दिवसीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अंतर्गत दूसरे दिन महिलाओं की के1 और पुरुषों की सी1 प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मध्य प्रदेश के सीहोर से विशाल वर्मा और मध्य प्रदेश अकादमी से भूमि बघेल दोनों ने गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन

 

Madhya Pradesh shines on second day for Canoe Slalom sport Vishal and Bhumi won gold medals under Khelo India
महिला वर्ग के1 की खिलाड़ी अपने मेडल दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
इन खिलाड़ियों ने दूसरे दिन जीते मेडल
प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के सीहोर से विशाल वर्मा ने गोल्ड, कर्नाटक से कृथीका एस ने सिल्वर मेडल, आंध्र प्रदेश के वेमुला अच्युत कुमार ने ब्रांज मेडल जीता। महिला वर्ग में के1 मध्य प्रदेश अकादमी से भूमि बघेल ने गोल्ड मेडल, आंध्र प्रदेश से नगीदी गायत्री ने सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र से जाह्नवी रायकवाड़ ने ब्रांज मेडल जीता।

सोमवार को हुई प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने दो गोल्ड मेडल जीतकर खेलो इंडिया गेम्स में मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस प्रकार दो दिनों तक चले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्य प्रदेश ने चार स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Madhya Pradesh shines on second day for Canoe Slalom sport Vishal and Bhumi won gold medals under Khelo India
मेडल पाने के बाद पोज देते पुरुष वर्ग सी1 के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
'सहस्त्रधारा ट्रैक को नेशनल स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी'
मंच से प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने सभी खिलाड़ियों और कोच से परिचय प्राप्त किया। समाजसेवी गजराज यादव, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित अन्य लोगों ने प्रभारी मंत्री का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसी दौरान विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

पटेल ने मंच से बताया कि सहस्त्रधारा एक प्राकृतिक ट्रैक है। इसे जल्दी ही नेशनल स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही उन्होंने मंडी निधि से एप्रोच रोड स्वीकृत कर जल्द ही डीपीआर बनाने की बात कही।

खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगकर दी बधाई
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के समापन के बाद सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। सुरक्षा की दृष्टि से खेल प्रेमियों को ट्रैक स्थल तक नहीं जाने दिया गया। वहीं, खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए नगर के गांधी चौक और कसरावद में भी मुख्य चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसे कई लोगों ने देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed