फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Shahdol Mining Accicent 5 Killed and four are in critical condition

मध्यप्रदेशः शहडोल में खदान धंसने से छह की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 13 Jun 2020 08:14 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 13 Jun 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Shahdol Mining Accicent 5 Killed and four are in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मध्यप्रदेश के शहडोल में शनिवार को छुई मिट्टी (सफेद मिट्टी) की खदान धंसने से छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन


ब्योहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पररेडी गांव के पास स्थित चूने की खदान में हादसे के वक्त 20 लोग खुदाई कर रहे थे। खदान धंसने से इनमें से पांच लोगों की मलबे में दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे में दस लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद खदान क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी डॉ सतेन्द्र सिंह ने कहा कि खदान अवैध रूप से नहीं चलाई जा रही थी। लोग चूना लेने के लिए यहां खुदाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिवार को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल पांच हजार रुपये की मदद की गई है। इसके आगे भी नियमानुसार आर्थिक सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी मृतक आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर परिवारों से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्थानीय विधायक शरद कोल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घटना की जानकारी दी। सीएम ने घटना पर दुख जताया और मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed