{"_id":"61adb24b98646918c077a694","slug":"madhya-pradesh-scindia-retaliated-on-digvijay-for-being-called-a-traitor-said-i-do-not-want-to-go-to-his-level-to-comment-on-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: गद्दार कहने पर सिंधिया का दिग्विजय पर पलटवार, कहा- मैं उनके स्तर तक नहीं गिरना चाहता
Fri, 10 Dec 2021 11:23 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:23 AM IST
सार
मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दो दिन पहले सिंह के करीबी रहे नेता को सिंधिया ने भाजपा में शामिल किया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को गद्दार कहा था।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया-दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। शनिवार को सिंधिया ने गुना में सिंह के करीबी रहे हीरेन्द्र सिंह सहित कई कांग्रेस नेताओं को भाजपा में शामिल कराया था। इस पर दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर हमला बोलते हुए उन्हें गद्दार कहा था। अशोकनगर में रोड शो के बाद सिंधिया ने इस पर कहा कि मैं उनके स्तर पर गिरकर बात नहीं कर सकता।
सिंधिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक वरिष्ठ नेता हैं। जो व्यक्ति ओसामा को ओसामा जी कहे, जो कहे कि सरकार कांग्रेस की आएगी तो धारा 370 हटाएंगे, ऐसे दिग्विजय सिंह से क्या कहा जाए? इस तरह के बयान देना उनकी आदत रही है। मैं उनकी असलियत सामने नहीं लाना चाहता। न ही उनकी तरह नीचे गिरना चाहता हूं। जरूर, उन्हें किसी बात से दुख पहुंचा है, जिसकी वजह से वे इतने गंभीर और वरिष्ठ नेता होने के बावजूद इस स्तर पर आकर बयान दे रहे हैं। दिग्विजय सिंह के उकसाने के बावजूद वे सिंधिया परिवार की मर्यादा को बनाए रखेंगे।
कांटे का क्या मतलब है?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांटा शब्द का इस्तेमाल हीरेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने की बात पर कही। इसके बाद ही दिग्विजय सिंह भड़के थे। दिग्विजय ने शनिवार को ही एक रैली में कहा था कि सिंधिया ने पहले कांग्रेस का फायदा उठाया और फिर बीजेपी में चले गए। सिंधिया ने 25-25 करोड़ रुपये देकर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ा। इतिहास गद्दारों को कभी माफ नहीं करता है। पीढ़ियां इनकी गद्दारी याद रखेंगी। जब भी झांसी की रानी महारानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है तो सिंधिया परिवार का नाम याद आता है या नहीं। अगर पानीपत के युद्ध में सिंधिया राजाओं ने हिंदू राजाओं का साथ दिया होता तो पानीपत की लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली की हार होती। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अगर गद्दारी नहीं की होती तो मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस की सरकार होती।