फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sahitya Akademi's remaining award for the year 2017 announced

मध्य प्रदेश: साहित्य अकादमी के वर्ष 2017 के शेष कृति पुरस्कार घोषित 

Thu, 02 Dec 2021 04:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 02 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ने 2017 के 6 अखिल भारतीय और 6 प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा की है। अखिल भारतीय पुरस्कार में एक लाख रुपये और प्रादेशिक पुरस्कार में 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sahitya Akademi's remaining award for the year 2017 announced
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् ने 2017 के शेष 6 अखिल भारतीय और 6 प्रादेशिक कृति पुरस्कार की घोषणा की है। अखिल भारतीय पुरस्कार में एक लाख रुपये और प्रादेशिक पुरस्कार में 51 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि छः अखिल भारतीय पुरस्कार में ‘आत्मकथा-जीवन’ श्रेणी में अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर पुरस्कार बनारस के संदीप देव को रचना ‘हमारे श्री गुरू जी’ के लिए, ‘संस्मरण’ श्रेणी में अखिल भारतीय निर्मल वर्मा पुरस्कार खंडवा के संतोष तिवारी को उनकी रचना ‘रिश्ते मन से मन के’ के लिए, ‘रेखा चित्रा’ श्रेणी में अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार दिल्ली के संजय सिन्हा को ‘शुक्रिया’ के लिए, ‘यात्रा-वृत्तांत‘ श्रेणी में अखिल भारतीय प्रो. विष्णुकांत शास्त्री पुरस्कार गाजियाबाद के विनोद बब्बर को ‘भगीरथ के देश में’ के लिए,  ‘अनुवाद’ श्रेणी में अखिल भारतीय भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार दिल्ली के अमरनाथ श्रीवास्तव को ‘कारगिल के परमवीर’ के लिए और ‘फैसबुक/ब्लाग/नेट’ श्रेणी में अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार उज्जैन के सुरेश चिपलूनकर को उनके पेज: ‘ब्लॉक/फेसबुक’ को दिया गया है।
विज्ञापन


शेष छः प्रादेशिक पुरस्कार में ‘संवाद, पटकथा लेखन’ श्रेणी में प्रादेशिक नरेश मेहता पुरस्कार भोपाल के अयोध्या प्रसाद सोनी को उनकी रचना ‘खाली पिंजरा और हिंदुस्तान का पानी’ के लिए, ‘लघुकथा’ श्रेणी में प्रादेशिक जैनेन्द्र कुमार ‘जैन’ पुरस्कार भोपाल के घनश्याम मैथिल ‘अमृत’ को उनकी रचना ‘एक लोहार की’ के लिए, ‘एकांकी’ श्रेणी में प्रादेशिक सेठ गोविन्द दास पुरस्कार भोपाल के अरविन्द शर्मा को ‘सपना सच हो गया’ के लिए, ‘व्यंग्य’ श्रेणी में प्रादेशिक शरद जोशी पुरस्कार उज्जैन के मुकेश जोशी को 'आल इज वेल’के लिए, ‘गीत’ श्रेणी में प्रादेशिक वीरेन्द्र मिश्र पुरस्कार सतना के छोटेलाल पाण्डेय को ‘वीरव्रती आजाद’ और ‘गजल’ श्रेणी में प्रादेशिक दुष्यंत कुमार पुरस्कार ग्वालियर के मनीष जैन ‘रौशन’ को उनकी रचना ‘रंग खुशबू के’ के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed