फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Promotion of 17 officers of Madhya Pradesh State Administrative Service cadre, selected in Indian Administrative Service

मध्य प्रदेश: राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अधिकारियों का प्रमोशन, भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुए चयनित

Mon, 17 Jan 2022 10:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 10:36 PM IST
सार

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के विनय निगम, सुधीर कोचर, दिलीप कापसे, बुद्धेश वैद्य, संजय जैन, वरद मूर्ति सहित 17 अधिकारी आईएएस के लिए पदोन्नत हुए। आज भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा चयन हेतु अधिसूचना जारी की। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Promotion of 17 officers of Madhya Pradesh State Administrative Service cadre, selected in Indian Administrative Service
मध्य प्रदेश: 17 SAS बने IAS, नोटिफिकेशन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग के 17 अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने आज इसकी अधिसूचना जारी की। जारी अधिसूचना में विनय निगम, सुधीर कुमार कोचर, दिलीप कुमार कापसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, संजय कुमार जैन, डॉ. वरद मूर्ति मिश्रा, रानी बदत, चंद्र शेखर शुक्ला, डॉ. अभय अरविंद बेदेकर, अजय देव, नियाज अहमद खान, नीतू माथुर, अंजु पवन भदौरिया, जमुना भिड़े, राखी सहाय, सीता दहिमा और बिदिशा मुखर्जी की पदोन्नति कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 20 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में 54 अधिकारियों के नामों पर मंथन किया गया था, जिसके बाद 17 अधिकारियों के नाम पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन के लिए मंजूरी मिली थी। वहीं  विनय निगम को उच्चतम न्यायालय द्वारा वरिष्ठता प्रदान करने के आदेश उपरांत पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed