{"_id":"6188e155ae95a479f34d9eca","slug":"madhya-pradesh-politics-narottam-mishra-s-taunt-on-priyanka-leave-gurur-and-come-to-tharoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश सियासत: नरोत्तम मिश्रा का प्रियंका पर तंज- गुरूर को छोड़िए और थरूर पर आइए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश सियासत: नरोत्तम मिश्रा का प्रियंका पर तंज- गुरूर को छोड़िए और थरूर पर आइए...
Mon, 08 Nov 2021 02:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:05 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- राहुल जी और प्रियंका जी से मैं कहता हूं, गुरूर को छोड़िए, शशि थरूर पर आइए। दोनों गांधी सिर्फ अपने ट्वीट से देश को गुमराह करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। नोटबंदी को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इसके जवाब में मिश्रा बोले- राहुल जी और प्रियंका जी से मैं कहता हूं, गुरूर को छोड़िए, शशि थरूर पर आइए। प्रियंका को नोटबंदी पर ट्वीट करने से पहले एक बार भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकी घटनाओं की संख्या का अध्ययन कर लेना चाहिए। प्रियंका और राहुल गांधी दोनों सिर्फ अपने ट्वीट से देश को गुमराह करने का काम करते हैं। मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कभी कश्मीर को लेकर कभी ट्वीट नहीं करते। सिर्फ घटना होने का इंतजार करते हैं। घटना होते ही ट्वीट कर देते हैं।
कांग्रेस के रिव्यू में जय कमलनाथ ही निकलेगा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनावों में मिली हार पर 9 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसमें उम्मीदवारों और चुनाव प्रभारियों से फीडबैक लिया जाएगा। इस पर मिश्रा ने कहा कि परिस्थितियों का मंथन करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री, तथाकथित भावी मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सब कुछ कमलनाथ ही तो हैं। वे पूर्व सांसद हैं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उन्होंने ही टिकट दिया, उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया। अंतर्मुखी होकर आत्ममंथन करेंगे तो हर जगह पर खुद को ही पाएंगे। कमलनाथ जो मंथन कर रहे हैं, उससे एक ही शब्द निकलेगा – जय जय कमलनाथ।