चोर के बाल पकड़कर घसीटते ले गई मध्य प्रदेश पुलिस, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश पुलिस का निर्दयी चेहरा सामने आया है। एएनआई पत्रकार संदीप सिंह ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस नशे में धुत एक चोर के बाल पकड़घर घसीटती हुई नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के सागर का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी नशे में धुत एक चोर के बाल पकड़कर घसीटते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना इलाके के पथरिया स्थित महाराजा वेली कॉलोनी में एक चोर चोरी करने के बाद भाग रहा था। चोरी कर छत से कूदने पर चोर घायल हो गया और चोरी का सारा सामन बिखर गया। क्षेत्र के लोगों ने घायल चोर को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस चोर के बाल पकड़कर लगभग 15 से 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छतरपुर निवासी एक चोर नशे की हालत में एक घर में घुसा और चोरी की। चोरी के बाद छत से कूदने के दौरान वह घायल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। सागर एएसपी रामेश्वर यादव का कहना है कि वीडियो में पुलिसकर्मी द्वारा बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा गया है, जिसकी जांच करवाई जाएगी। हांलाकि सोशल मीडिया पर पुलिस की इस कार्रवाई को अमानवीय बताया जा रहा है।
#मध्यप्रदेश फिर सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा , चोरी के आरोपी को बाल पकड़ के घसीट कर ले जाती #सागर पुलिस। क्या ये तरीका ठीक है? @SPSagarmp @igsagar
@ChouhanShivraj @bhupendrasingho @MOSHomeIndia @DGP_MP @brajeshabpnews @NHRCI @NHRCOFINDIA pic.twitter.com/UFHeiEJDoJ— Sandeep Singh (@SINGH_SANDEEP_) September 14, 2018
