{"_id":"612ca65f8ebc3e2f792b0b8c","slug":"madhya-pradesh-police-got-pakistani-connection-in-indore-bangle-case-accused-is-a-member-of-owaisis-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: इंदौर चूड़ी कांड में पुलिस को मिला पाकिस्तानी कनेक्शन, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: इंदौर चूड़ी कांड में पुलिस को मिला पाकिस्तानी कनेक्शन, ओवैसी की पार्टी का सदस्य है आरोपी
Mon, 30 Aug 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:05 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के इंदौर में चूड़ी बेचने वाले से मारपीट के बाद हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक युवक अल्तमश के वाट्सएप व फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आए हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चूड़ी वाले कांड के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने वालों में से एक का कनेक्शन पाकिस्तान से है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है। इसकी पुष्टि सोमवार को गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने की। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान अल्तमश खान के रूप में हुई है। अल्तमश ने असद्ददीन की पार्टी एआईएमआईएम की भी सदस्यता ले रखी है।
विज्ञापन
चूड़ी वाली घटना के बाद अराजकता फैलाने और इंदौर में हुई हिंसा में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक अल्तमश खान भी है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ पोस्ट कर रहे थे।
विज्ञापन
वाट्सएप-फेसबुक के माध्यम से पाकिस्तान से जुड़ा है आरोपी
गृह मंत्री नरोत्त्म मिश्रा ने मीडिया को बताया कि अल्तमश के पास से जो सबूत पुलिस को मिले हैं। उसके मुताबिक, अल्तमश फेसबुक व वाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। उसके फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो भी मिले हैं, जो मध्य प्रदेश में हिंसा भड़काने के लिए पर्याप्त हैं।
विज्ञापन
कट्टरपंथी विचारधारा को मानते हैं युवक
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार होने वाले चारों आरोपी अल्तमश खान, मोहम्म्मद इमरान अंसारी, जावेद खान व सैयद इरफान अली हैं। चारों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है और ये सभी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मैसेज सोशल मीडिया पर फैलाते थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल, 22 अगस्त को चूड़ी बेचने वाले तस्लीम अली की भीड़ ने पिटाई कर दी थी। जांच में सामने आया था कि तस्लीम अपना नाम छुपाकर चूड़ी बेच रहा था, उसके पास से दो आधार कार्ड भी बरामद हुए थे। घटना के बाद तस्लीम पर नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।
