{"_id":"5ec139768ebc3e90532902e3","slug":"madhya-pradesh-one-couple-and-two-minor-daughters-died-after-the-oil-tanker-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: तेल टैंकर के पलटने से एक दंपति और दो नाबालिग बेटियों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: तेल टैंकर के पलटने से एक दंपति और दो नाबालिग बेटियों की मौत, तीन घायल
Sun, 17 May 2020 06:47 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर बड़ी बिजासन घाट पर एक तेल टैंकर के पलटने से एक दंपति और उनकी दो नाबालिग बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीआर तनिवर ने कहा कि दंपति की दो और बेटियों और लॉरी चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बड़वानी जिले के सेंधवा थाना क्षेत्र के तहत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में 32 साल के कमल और उनकी पत्नी नोरजा (30) समेत उनकी तीन और पांच साल की दो बेटियों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से होते हुए तेल टैंकर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जा रहा था। इस दौरान यह ट्रक पलट गया और जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर राजमार्ग पर मोटरसाइकिल से टकरा गया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि अब तक हुई जांच में पता चला है कि चालक ने गाड़ी का नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण तेल टैंकर पलट गया। अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
