{"_id":"5e7121ba8ebc3ea8375400ec","slug":"madhya-pradesh-notice-to-speaker-and-chief-minister-kamal-nath-on-bjp-petition-hearing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : भाजपा की याचिका पर स्पीकर और मुख्यमंत्री को नोटिस, आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : भाजपा की याचिका पर स्पीकर और मुख्यमंत्री को नोटिस, आज होगी सुनवाई
Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट का अभी पटाक्षेप नहीं दिख रहा है। राज्यपाल के दूसरी बार निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को भी बहुमत परीक्षण नहीं कराया। वहीं, फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश देने की मांग वाली पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई में कांग्रेस, मप्र सरकार, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ। इस पर चौहान के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा, यह लोकतंत्र का उपहास उड़ाने का जीता-जागता उदाहरण है। जानकारी के बावजूद दूसरा पक्ष उपस्थित नहीं है। इस पर पीठ ने कहा, हमें पहले नोटिस देना होगा। इस पर रोहतगी ने कहा, दूसरा पक्ष देरी ही चाहता है।
विज्ञापन
हालांकि पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति और सीएम कमलनाथ सहित अन्य को जवाब देने का निर्देश दिया। अब बुधवार सुबह 10:30 बजे इस पर सुनवाई होगी।
