फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Nine Forest Service officers transferred; Shubh Ranjan Sen became APCCF wildlife, action plan for PK Singh

मध्य प्रदेश: वन सेवा के नौ अफसरों का ट्रांसफर; शुभरंजन सेन बने एपीसीसीएफ वन्य प्राणी, पीके सिंह को कार्य अयोजना  

Tue, 15 Feb 2022 11:30 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 15 Feb 2022 11:30 AM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा के नौ अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। शुभरंजन सेन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी बनाया गया है। इसी तरह पीके सिंह को एपीसीसीएफ कार्य आयोजना बनाया गया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Nine Forest Service officers transferred; Shubh Ranjan Sen became APCCF wildlife, action plan for PK Singh
मध्य प्रदेश का वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा के नौ अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। शुभरंजन सेन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) वन्य प्राणी के पद पर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


वन विभाग की सचिव पद्माप्रिया बालकृष्णन के हस्ताक्षर से नई पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार मप्र राज्य लघु वनोपज संघ के एपीसीसीएफ पीके सिंह की प्रतिनियुक्ति सेवाएं वापस लेते हुए एपीसीसीएफ कार्य आयोजना- आंचलिक बनाया गया है। एपीसीसीएफ कार्य आयोजना- आंचलिक एचयू खान को भोपाल मुख्यालय में एपीसीसीएफ कार्य आयोजना के पद पर नई पदस्थापना की गई है। 
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में एपीसीसीएफ (प्रोजेक्ट) आलोक दास को एपीसीसीएफ उत्पादन बनाया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश राज्य वनोपज संघ के एपीसीसीएफ विश्राम सागर शर्मा की प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस लेकर एपीसीसीएफ एवं पेदन वन संरक्षक ग्वालियर वृत्त बनाया गया है। एपीसीसीएफ मानव संसाधन विकास के पद पर मुख्यालय में पदस्थ विभाष कुमार ठाकुर को एपीसीसीएफ मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल में पदस्थ किया गया है। भोपाल मुख्यालय में उत्पादन के एपीसीसीएफ शिव प्रसाद शर्मा को भोपाल मुख्य वन संरक्षक कार्यालय में पीसीसीएफ ग्रीन इंडिया मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। एपीसीसीएफ वित्त एवं बजट शुभरंजन सेन को एपीसीसीएफ वन्य प्राणी भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। एपीसीसीएफ पदेन वन संरक्षक ग्वालियर वृत्त शशि मलिक को एपीसीसीएफ मानव संसाधन विकास भोपाल मुख्यालय और सिवनी में मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना शिव सिंह उद्दे को मुख्य वन संरक्षक सिवनी वृत्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed