{"_id":"6163fe578ebc3e86b3506c7b","slug":"madhya-pradesh-news-thief-put-letter-on-sdm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: एसडीएम के घर चोरी करने गए चोर, जब कुछ खास नहीं मिला तो लिखा- 'जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: एसडीएम के घर चोरी करने गए चोर, जब कुछ खास नहीं मिला तो लिखा- 'जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'
Mon, 11 Oct 2021 02:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:35 PM IST
सार
एसडीएम के घर पर 30 हजार कैश व कुछ ज्वैलरी थी। चोर उसे ही लेकर फरार हो गए। घटना के समय एसडीएम घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
चोर द्वारा लिखा गया लेटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के देवास जिले में एक चोरी बड़ी चर्चा में है। यह चोरी किसी आम आमदी के घर नहीं हुई है बल्कि इस बार चोरों के निशाने पर जिले के एक एसडीएम थे। जब चोरों को उनके घर से कुछ नहीं मिला तो झुंझलाकर उन्होंने तिजोरी पर एक पर्ची चिपका दी, जिस पर लिखा था- 'जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'।
विज्ञापन
चोरी की यह अनोखी वारदात इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि खातेगांव कस्बे में हुई चोरी के बाद घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। क्योंकि, चोरी वाले इलाके में जिले के कई उच्च अधिकारी भी रहते हैं।
विज्ञापन
चोरी के 15 दिन बाद घर लौटे थे एसडीएम
जानकारी के मुताबिक, एसडीएम के घर पर चोरी करीब 15 दिन पहले हुई थी। तब वे घर पर नहीं थे। घर पर 30 हजार रुपये कैश व कुछ ज्वैलरी रखी हुई थी। चोर उसे ही लेकर फरार हो गए। जब एसडीएम करीब 15 दिन बाद घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई और चोरों की पर्ची के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच
कोतवाली इंचार्ज उमराव सिंह का कहना है कि एसडीएम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्द कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के दौरान जो पर्ची मिली है, उसमें एसडीएम के ही नोटपैड और पेन का इस्तेमाल किया गया है।
