फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Nepal woman murdered in Indore, miscreant entered the house and stabbed her with a knife

मध्यप्रदेश: नेपाल की महिला की इंदौर में हत्या, घर में घुसे बदमाश ने किए चाकू से वार

Sat, 05 Mar 2022 01:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 05 Mar 2022 01:28 PM IST
सार

नेपाल निवासी महिला की इंदौर में हत्या कर दी गई। महिला इलाज के सिलसिले में इंदौर आई थी। उसका पति एक होटल में शेफ है। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। नकाबपोश बदमाश ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Nepal woman murdered in Indore, miscreant entered the house and stabbed her with a knife
मृतका कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद वारदातें थम नहीं रही हैं। पुलिस की सख्ती को मुंह चिढ़ाते हुए बदमाश बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। इंदौर के राऊ क्षेत्र में ऐसी ही वारदात हुई जिसमें दिनदहाड़े नेपाल की रहने वाली महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


घटना गुरुकुल कॉलोनी की है। पुलिस के मुताबिक महिला का नाम कृष्णा पति गोविंद (28) है। महिला जब घर में अकेली थी तब एक युवक उसके घर में घुसा और पेट में चाकू मारे। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी आए, तब तक आरोपी भाग चुका था। महिला के पति को फोन कर सूचना दी और महिला को निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना से कुछ देर पहले ही महिला ने अपनी पति से बात की थी। वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसके बाद नीचे आई तो एक नकाबपोश युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। महज कुछ ही मिनटों में हमला कर आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन

Madhya Pradesh: Nepal woman murdered in Indore, miscreant entered the house and stabbed her with a knife
सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ दिख रहा है युवक - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ माह पहले ही आई थी इंदौर
महिला मूलतः नेपाल की निवासी है। करीब चार साल पहले गोविंद से उसकी शादी हुई थी। पति एक होटल में शेफ का काम करता है। महिला कुछ माह पहले ही इंदौर आई थी। उसके फूफा के अनुसार इलाज के सिलसिले में महिला इंदौर आई थी। गर्भावस्था के दौरान उसके एक बच्चे की मौत हो चुकी है जिस कारण इंदौर में इलाज चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखे जिसमें एक युवक भागता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतका कृष्णा के मोबाइल से भी पुलिस को कुछ जानकारी मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed